Bharat Express DD Free Dish

Bihar News: बिहार में अपराधियों के बीच प्रशासन का खौफ खत्म, एक और कारोबारी की गोली मारकर हत्या

प्रशासन के लाख कोशिशों के बाद भी अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं. पटना में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने एक और कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है.

विक्रम झा की दुकान

विक्रम झा की दुकान

Bihar News: बिहार में इसी साल के अंत में चुनाव होने वाल है. लेकिन अपराधियों के बीच प्रशासन का डर खत्म हो गया है. प्रशासन के लाख कोशिशों के बाद भी अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा हैं. पटना में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने एक और कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है.

विक्रम झा की गोली मारकर हत्या

अपराधियों ने इस बार रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में पूर्वी अशोक चक इलाके में मार्ट मालिक विक्रम झा की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि विक्रम झा दरभंगा के रहने वाले थे.

अपराधियों ने कहा मारी गोली?

बताया जा रहा है कि घटना के वक्त विक्रम झा अपनी दुकान में बैठे थे. तभी बाइक पर सवार होकर अपराधी आए और उनपर गोलियां चला दी. गोली लगने के तुरंत बाद आस-पास के लोग उन्हें अस्पताल लेकर जा ही रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई.

घटनास्थल पर पुलिस

वारदात की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सीसीटीवी फुटेज की जांच भी हो रही है. वहीं पुलिस लगातार पटना के अलग-अलग क्षेत्रों में छापा भी मार रही है.

पुलिस ने क्या बताया ?

पुलिस का कहना है कि उन्हें अपराधियों को लेकर कुछ सुराग मिले हैं. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने लूटपाट जैसी घटना से इनकार कर दिया है.

कितने कारोबारियों की हत्या ?

बता दें चार जुलाई से लेकर अब तक पटना में एक के बाद एक तीन कारोबारियों की हत्या हुई है. सबसे पहले 4 जुलाई को गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद 10 जुलाई को बालू कारोबारी रामानंद यादव की अपराधियों ने हत्या कर दी थी और अब तृष्णा मार्ट के मालिक विक्रम झा को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read