ट्रेंडिंग

Royal Enfield Scram 440: लॉन्च के बाद अचानक डिस्प्ले से हटाई गई, क्या है इसके पीछे की वजह?

Royal Enfield Scram 440 latest News: Royal Enfield ने हाल ही में लॉन्च की गई Scram 440 को अपने शोरूम डिस्प्ले से हटा दिया है. नोएडा के एक शोरूम से यह खबर सामने आई कि कंपनी ने इस मॉडल को अस्थायी रूप से रोक दिया है और इसकी इनवॉइस भी जारी नहीं की जा रही. इस अप्रत्याशित कदम से कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर कंपनी ने ऐसा फैसला क्यों लिया? आइए, जानते हैं इसके पीछे की संभावित वजहें.

क्या हो सकते हैं Scram 440 को डिस्प्ले से हटाने के कारण?

1) उसी सेगमेंट में नई बाइक की तैयारी

कंपनी किसी नए मॉडल को लाने की योजना बना रही हो सकती है, जो Scram 440 की जगह ले सके. हालांकि, यह बाइक हाल ही में लॉन्च हुई थी, तो सवाल उठता है कि क्या Royal Enfield ने लॉन्चिंग के समय इसकी योजना पहले से नहीं बनाई थी?

2) बाजार में बढ़ती शिकायतें

हालांकि Scram 440 को सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता मिली, लेकिन यह जरूरी नहीं कि ग्राउंड लेवल पर भी यह बाइक उतनी सफल रही हो. हो सकता है कि बाइक के फीचर्स या परफॉर्मेंस को लेकर ग्राहकों की शिकायतें बढ़ रही हों, जिससे कंपनी इसमें सुधार करने की योजना बना रही हो.

3) Guerrilla 450 की बिक्री पर असर

Royal Enfield की हाल ही में लॉन्च हुई Guerrilla 450 को ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. अगर Scram 440 की मौजूदगी Guerrilla 450 की बिक्री को प्रभावित कर रही है, तो कंपनी ने इसे अस्थायी रूप से रोकने का फैसला लिया होगा.

4) Classic 650 की लॉन्चिंग की तैयारी

कंपनी जल्द ही Classic 650 को भारतीय बाजार में उतारने वाली है. एक सेल्स अधिकारी ने बताया कि Scram 440 को अस्थायी रूप से हटाने के पीछे Classic 650 की लॉन्चिंग भी एक वजह हो सकती है. हालांकि, दोनों बाइक अलग-अलग सेगमेंट में आतीं हैं, इसलिए यह कारण थोड़ा असामान्य लग रहा है.

Scram 440 में क्या है खास..?

Royal Enfield ने इस साल अपने व्हीकल पोर्टफोलियो की शुरुआत Scram 440 के लॉन्च के साथ की थी. यह बाइक दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है:

Scram 440 Trail- ₹2.08 लाख (एक्स-शोरूम)

Scram 440 Force- ₹2.15 लाख (एक्स-शोरूम)

इंजन और परफॉर्मेंस

Scram 440 में 443cc एयर/ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 25.4 hp की पावर और 34 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. इंजन में SOHC वाल्वट्रेन में सुधार किया गया है, जिससे नॉइस, वाइब्रेशन और हार्शनेस (NVH) लेवल कम किए गए हैं.

डिजाइन और फीचर्स

  • ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दिया गया है.
  • LED हेडलाइट्स और ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम की सुविधा मौजूद है.
  • 15 लीटर का फ्यूल टैंक और 197 किलोग्राम का कुल वजन.
  • बेस मॉडल वायर-स्पोक व्हील्स और टॉप वेरिएंट अलॉय व्हील्स के साथ आता है.
  • बाइक में 10 किलोग्राम भार वहन करने की क्षमता वाला टॉप बॉक्स भी लगाया जा सकता है.

कलर ऑप्शंस

Trail वेरिएंट- ब्लू और ग्रीन

Force वेरिएंट- ब्लू, टील और ग्रे

क्या Scram 440 को लेकर Royal Enfield फिर से रणनीति बना रही है?

Scram 440 को लॉन्चिंग के कुछ समय बाद ही शोरूम डिस्प्ले से हटाना यह दर्शाता है कि कंपनी इसके भविष्य को लेकर फिर से विचार कर रही है. यह संभव है कि या तो इसे अपडेट कर लॉन्च किया जाए या फिर किसी नए मॉडल के लिए रास्ता बनाया जा रहा हो. जब तक कंपनी की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आता, तब तक इस पर कोई स्पष्ट राय नहीं बनाई जा सकती.

अब देखना होगा कि Royal Enfield इस बाइक को वापस कब और किस रूप में पेश करती है!


इसे भी पढ़ें- ABS और Non-ABS बाइक में क्या अंतर है? जानिए कौन-सी बाइक है ज्यादा सुरक्षित और क्यों?


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

8 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

9 hours ago