Viral Video
Viral Video: एक स्कूली बच्चे का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. अपने स्कूल के एक कार्यक्रम में बच्चे ने ट्रेंडिंग नेपाली गीत ‘बादल बरसा बिजुली’ पर डांस करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस लड़के का वीडियो कमाल का है. बच्चे का वीडियो इस कदर वायरल हो रहा है कि इंटरनेट पर तुरंत तूफान ला दिया है. अपनी कम उम्र के बावजूद, लड़के ने मंच पर अविश्वसनीय आत्मविश्वास और उपस्थिति का परिचय देते हुए उपस्थित सभी लोगों का भरपूर मनोरंजन किया.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूली छात्र ट्रेंडिंग नेपाली गाने ‘बादल बरसा बिजुली’ पर थिरक रहा है. मंच के सामने मौजूद दर्शक भी थिरक रहे हैं. कई लोगों ने लड़के के डांस को सराहा है. वहीं कइयों ने उसके शिक्षकों और गुरुओं को उसकी उभरती प्रतिभा को निखारने के लिए प्रशंसा की है. वीडियो को 20.6 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और ढेर सारी प्रतिक्रियाएं भी मिलीं हैं.
एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “लड़के का आत्मविश्वास वास्तव में देखने लायक था. कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और उन्हें नृत्य की शिक्षा के लिए जाना चाहिए. बताते चलें कि आनंद कार्की और प्रश्न शाक्य द्वारा गाया गया गाना ‘बादल बरसा बिजुली’ इंटरनेट सनसनी बन गया है.
WhatsApp ने Android और iOS यूजर्स के लिए नया मैसेज शेड्यूलिंग फीचर जारी किया है.…
संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…
माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…
प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…
जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…
सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…