तूफान के बाद 10 हजार आबादी वाले डेर्ना शहर के पास दो डैम टूट गए. वहीं, आंधी धुंध और चक्रवात ने पूरा शहर झकझोर डाला.
Libya Floods 2023: अफ्रीका महाद्वीप के देश लीबिया में डेनियल तूफान और बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है. तूफान के बाद 10 हजार आबादी वाले डेर्ना शहर के पास दो डैम टूट गए. वहीं, आंधी धुंध और चक्रवात ने पूरा शहर झकझोर डाला. हजारों घर-मकान ध्वस्त हो गए. वहां से सामने आ रहीं बर्बादी की तस्वीरें देखकर दिल दहल जाएगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- लीबिया में हुई तबाही में अब तक 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. 20 हजार से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. महज 700 शव ऐसे हैं, जिनकी शिनाख्त हो सकी है.
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बहुत-सी लाशें समंदर में तैरती देखी गई हैं. सऊदी अरब के अखबार ‘द नेशनल’ के एक जर्नलिस्ट के मुताबिक- अब तक 6886 लाशें मिल चुकी हैं.
लीबियाई हेल्थ मिनिस्टर ने बताया कि कई इलाकों में पानी में लाशें तैरती नजर आ रही हैं. कई घरों में लाशें सड़ चुकी हैं. एक हफ्ते पहले सामने आए आंकड़ों में बताया गया था कि लीबिया में तूफान-बाढ़ से 123 सैनिक भी मारे गए हैं. वहां कई इलाकों में हालात इतने खराब हैं कि बाहर से मदद पहुंचाना भी मुश्किल हो रहा है.
लीबिया के बेनगाजी शहर में 283 इमारतें बाढ़ की वजह से गिर चुकी हैं. वहां 147 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की जा चुकी है.
यह भी पढ़िए: सामने आया तबाही का मंजर; सड़कें बनी ‘नदियां’, उफनते नाले में बह गए पिता-पुत्र, अभी भी चार लोग लापता
यह तस्वीर लीबिया सरकार ने जारी की है. यह बेनगाजी शहर में तूफान के समय की है.
यहां हफ्ताभर पहले जब बांध टूटने से डर्ना शहर में बाढ़ आई तो काफी लोग जान बचाकर भागे थे.
— भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…