ट्रेंडिंग

Viral News: पत्नी से किराया वसूलता है ये करोड़पति शख्स, महिला ने सोशल मीडिया पर रोया अपना दुखड़ा!

Viral News: क्या आपने सुना है कि कोई करोड़पति शख्स अपनी पत्नी से घर में रहने का किराया वसूलता है? फिलहाल तो अभी तक यही सुना था कि करोड़पति लोग अपनी पत्नी को महारानी की तरह रखते हैं लेकिन एक अजब-गजब मामला सामने आ रहा है. दरअसल एक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शिकायत की है कि उसका पति उसे करोड़पति की बीवी होने का कोई सुख नहीं लेने देता. इसके अलावा वह उससे घर में रहने का किराया तक वसूलता है और उसकी छोटी-छोटी चीज़ों का बिल भी नहीं भरता.

द सन की रिपोर्ट के अनुसार एक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर अपने साथ हो रहे अजीब व्यवहार के बारे में एक पोस्ट शेयर की है. OrigamiTorbie नाम के अकाउंट से महिला ने कहा है कि उसका पति करोड़पति है, इसके बावजूद वो उससे घर में रहने के लिए किराया वसूलता है. वह 17 साल से किराया दे रही है. महिला ने ये भी बताया है कि इन दोनों का रिश्ता पिछले 18 साल से है और 6 साल पहले इनकी शादी हुई है. हालांकि अभी कोई बच्चा नहीं हैं.

ये भी पढ़ें-Ghost Shopping Mall: जानें क्या होता है घोस्ट शॉपिंग मॉल, क्या वाकई यहां पर रहते हैं भूत?

रिटायर हो चुका है पति

महिला ने बताया है कि पति रिटायर हो चुका है और उसे अपने परिवार से खूब पैसा मिला है. इसके बावजूद वो उससे घर में रहने का किराया तो लेता ही है साथ ही छोटे-छोटे खर्चे भी नहीं उठाता. उसे नौकरी करनी पड़ रही है. तो वहीं लोगों ने महिला की पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए कहा है कि वह आपका पति नहीं बल्कि मकान मालिक है.

पति रहता है घर में

महिला ने कहा कि पति घर में रह कर अपना रिटायरमेंट एंजॉय कर रहा है और उसे नौकरी करनी पड़ रही है. महिला ने बताया कि वह सुबह देर से उठता है और गोल्फ खेलने चला जाता है. फिर घर आकर बढ़िया खाना खाता है व पूरा दिन टीवी देखता है और अपने दोस्तों के साथ बातें करता है और वीकेंड प्लान कर घूमने जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मां दुर्गा के 10 प्रचंड अस्त्र: महिषासुर वध के लिए किस देवता ने उन्‍हें क्या दिया? जानें

Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्‍वर शिवजी…

2 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

33 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

41 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

45 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

46 minutes ago