अमरनाथ यात्रा 2024
Amarnath Yatra 2024: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 29 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है. इस साल की अमारनाथ यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी. इससे पहले भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए यात्रियों का हेल्थ सर्टिफिकेट जरूरी दस्तावेजों में से एक है. इसके बिना यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती है. हेल्थ सर्टिफिकेट किसी भी अस्पताल और मान्यता प्राप्त डॉक्टर से सर्टिफिकेट बनावाया जा सकता है. लेकिन, अब इसके लिए खरगोन में भी व्यवस्था की गई है.
जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश खरगोन जिला स्वास्थ्य विभाग ने तीन अलग-अलग शहरों में हेल्थ सर्टिफिकेट बनवाने की व्यवस्था की है. यह फैसला अमरनाथ यात्रियों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है. अब खरकोन के अलावा बड़वाह और महेश्वर के अस्पताल में भी अमरनाथ यात्रा पर जाने वालों का हेल्थ सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा.
अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले यात्रियों को ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर के अलावा ईसीजी की जांच करानी होती है. डॉक्टर जब हेल्थ सर्टिफिकेट को जारी करता है तब जाकर अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन होता है. ध्यान रहे कि अमरनाथ यात्रा में 13 साल से कम और 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोग शामिल नहीं हो सकते हैं. इसके अलावा 6 हफ्ते से अधिक गर्भवती महिलाओं के लिए भी अमरनाथ यात्रा निषेध है.
यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के दौरान भूलकर भी ना करें ऐसी गलती; जानें क्या करें और क्या नहीं
Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…
Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…
Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…
दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…
देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…