ट्रेंडिंग

युवक ने देखा सपना और सच में क्रैश हो गया हवाई जहाज…जानें इतिहास में कब हुई ये खतरनाक घटना

Ajab-Gajab: सोशल मीडिया पर एक शख्स की खबर तेजी से वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि इस शख्स ने सपने में बार-बार एक भीषण हवाई जहाज हादसा देखा. उसने सपने में देखा कि एक विमान हादसे में किस तरह से बुरी तरह से नष्ट हो गया और हादसे में सभी लोग मारे गए. इससे वो काफी परेशान भी हुआ लेकिन उसके होश तो तब उड़ गए जब सपने के 10 दिन बाद ही विमान हादसा सच में हो गया. उसे ये अफसोस हमेशा ही परेशान करता रही कि वह हादसे को रोकने के लिए कुछ नहीं कर सका. फिलहाल इस घटना की सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा हो रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल ये स्टोरी अमेरिका के डेविड बूथ की बताई जा रही है. दावा किया जा रहा है कि डेविड को 10 दिन तक रोजाना रात में प्लेन क्रैश का सपना आया. यूट्यूब चैनल अवर पैरानॉर्मल वर्ल्ड से बात करते हुए, डेविड ने अपने सपने के बारे में जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘सपने की शुरुआत हमेशा एक ही तरह से होती थी.

एक बहुत बड़े हवाई अड्डे के रनवे पर मैनें अमेरिकन एयरलाइंस के विमान को देखा. उसने रफ्तार पकड़ी, तभी मुझे लगा कि इंजन से निकलने वाली आवाज़ में कुछ गड़बड़ है.’ डेविड ने आगे बताया कि सपने में मैंने देखा विमान हवा में सीधा ऊपर गया, फिर मुड़ा और सीधे ज़मीन पर गिर गया जहां यह एक बहुत बड़ी आग में फट गया और फिर निराशा की लहर दौड़ गई. तब लगा जैसे कोई किस चीज ने सीधे आपके सीने पर वार कर दिया.

ये भी पढ़ें-देश के इस हिस्से में 15 नहीं 16 अगस्त को मनाते हैं स्वतंत्रता दिवस, जाने क्या है वजह?

डेविड कहते हैं कि इसी तरह का सपना दूसरे दिन भी आया और इस सपने का सिलसिला करीब 10 दिन तक चला. तो वहीं 25 मई 1979 को शिकागो के ओ’हारे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के चंद मिनट बाद ही अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान 191 के जमीन पर गिर कर तबाह हो गया था और एक भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा था. इसी के साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जाता है कि फ्लाइट 191 को अक्सर एक अशुभ उड़ान संख्या माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि 1963 से, इस नंबर वाली छह उड़ानें घातक दुर्घटनाओं का शिकार हुई हैं.

हादसे को रोकने की कोशिश भी की

डेविड ने बताया कि उन्होने संघीय विमानन प्रशासक (FAA) को फ़ोन किया. फोन उठाने वाले FAA के पब्लिक अफेयर्स डायरेक्टर जैक बार्कर ने कहा, डेविड के सपने ने मुझे उसके बारे में कुछ भी करने के लिए पर्याप्त जानकारी नहीं दी. उसने कोई स्थान नहीं बताया, उसने कोई उड़ान नहीं बताई. डेविड ने आगे कहा कि लेकिन 25 मई, 1979 को डेविड को फोन पर ये जानकारी दी गई कि अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट DC-10 एक घंटे पहले टेक-ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस हादसे में एक भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा. इस तरह से इस हादसे को माना गया कि ये वही हादसा था जिसे डेविड ने बार-बार अपने सपने में देखा.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

लखीमपुर खीरी हिंसा मामला: अब नए जज लोकेश राय करेंगे सुनवाई, आशीष मिश्रा केस में सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद बड़ा बदलाव

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले की सुनवाई अब नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश लोकेश राय करेंगे।…

9 minutes ago

कम उम्र में क्यों सफेद होने लगते हैं बाल? जानें इसके कारण, बचाव और कब डॉक्टर से लें सलाह ( lifestyle)

Premature Grey Hair Causes: कम उम्र में बाल सफेद होने के पीछे आनुवंशिकता, विटामिन B12…

13 minutes ago

‘सत्य निकेतन जैसे हादसे से बाल-बाल बची दिल्ली…!’ पांडव नगर में झुकीं दो इमारतें, MCD का तुरंत एक्शन

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में बेसमेंट की खुदाई के दौरान दो बहुमंजिला इमारतों में…

13 minutes ago

IND vs NZ T20: ईशान OUT, तो वैभव की हुई एंट्री! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

IND vs NZ 2nd T20: ईशान किशन चोट के कारण दूसरे टी20 से बाहर हैं.…

34 minutes ago

दहला देने वाली वारदात: जिस बेटे को पाला, उसी पर शराबी पिता ने चला दी कुल्हाड़ी; रूह कंपा देने वाला कत्ल

UP News: बदायूं के उसैहत थाना क्षेत्र में एक शराबी पिता ने मामूली विवाद के…

38 minutes ago

बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान… चंडीगढ़ शूटआउट का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, भाई ने रची थी खौफनाक साजिश

चंडीगढ़ में 17 वर्षीय नैतिक खंडेलवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने शूटर मनमीत…

1 hour ago