ओलंपिक

Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम का गोल्ड जीतने का सपना टूटा, अब ब्रॉन्ज के लिए स्पेन से टक्कर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम मंगलवार को पेरिस ओलंपिक खेलों के दूसरे सेमीफाइनल में विश्व चैंपियन जर्मनी से 2-3 से हार गई. यह मैच बेहद रोमांचक था, और आखिरी मिनट में गोल करने का मौका भी मिला, लेकिन भारत गोल नहीं कर सका.

मैच के के महत्वपूर्ण क्षण

जर्मनी के लिए गोंजालो पेइलाट ने 18वें मिनट में पहला गोल किया. इसके बाद क्रिस्टोफर रूहर ने 27वें मिनट में दूसरा गोल दागा और मार्को मिल्टकाऊ ने 54वें मिनट में तीसरा गोल किया. वहीं भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 7वें मिनट में पहला गोल किया और सुखजीत सिंह ने 36वें मिनट में दूसरा गोल दागा. भारतीय टीम ने संघर्ष किया लेकिन अंत में जर्मनी की टीम अधिक सक्षम साबित हुई.

इंडिया-इंडिया के नारों से गूंजा स्टेडियम

इस मैच की सबसे शानदार बात यह रही कि पूरा स्टेडियम ‘इंडिया-इंडिया’, ‘जीतेगा भाई जीतेगा इंडिया जीतेगा’ जैसे नारों से गूंज रहा था. आजकल भारत में क्रिकेट के अलावा शायद ही कभी किसी स्पोर्ट को लेकर इतनी दीवानगी देखने को मिलती है. यह दृश्य रौंगटे खड़े कर देने वाला था और साबित कर दिया कि भारत में हॉकी को लेकर दीवानगी एक बार फिर से बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, महिला फ्रीस्टाइल 50 किलो वर्ग के फाइनल में बनाई जगह

कांस्य पदक से करना होगा संतोष

44 वर्षों में अपने पहले स्वर्ण पदक की भारत की तलाश का अंत दुखद रहा. भारत 1980 के मॉस्को खेलों के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन कुछ गलतियां और भाग्य का साथ नहीं मिलने के कारण भारतीय हॉकी सफल नहीं हुई. टोक्यो ओलंपिक खेलों के कांस्य पदक विजेता शीर्ष दो स्थानों की दौड़ से बाहर हो गए हैं, लेकिन गुरुवार को स्पेन के खिलाफ कांस्य पदक मैच में उनके पास देश के लिए पदक जीतने का मौका है.

सेमीफाइनल में लगातार दूसरी हार

भारत ने ओलंपिक खेलों में अपना दूसरा लगातार सेमीफाइनल गंवाया है. इससे पहले 2020 टोक्यो ओलंपिक में उसे अंतिम चैंपियन बेल्जियम से 2-5 से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद उन्होंने कांस्य पदक के लिए जर्मनी को 5-4 से हराकर चार दशक पुराना सूखा खत्म किया था.

ये भी पढ़ें- Paris Olympic 2024: मजदूर माता-पिता के बेटे साबले ने स्टीपलचेज़ में रचा इतिहास

कांस्य पदक के लिए स्पेन से मुकाबला

भारत अब ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए स्पेन से भिड़ेगा. मुकाबला 8 अगस्त को शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम के प्रदर्शन ने दिखा दिया कि वे एक बार फिर विश्व मंच पर अपनी क्षमता साबित करने के लिए तैयार हैं. अब देखना होगा कि वे स्पेन के खिलाफ कैसे प्रदर्शन करते हैं और ब्रॉन्ज पदक जीतकर देश का मान बढ़ाते हैं.

ये भी पढ़ें- Olympics: 5 ऐसे खेल जो अब नहीं हैं ओलंपिक्स का हिस्सा

-भारत एक्सप्रेस 

Prashant Rai

Recent Posts

24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी का वक्त उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी से नहीं माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…

6 minutes ago

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

14 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

23 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

24 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

31 minutes ago

‘ईमानदारी ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी’, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…

59 minutes ago