दुनिया

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हमलावरों ने मशहूर हिंदू गायक के 140 साल पुराने घर में लगाई आग, 3000 से अधिक संगीत वाद्ययंत्र जलकर राख

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में उपद्रवी लगातार हिंदूओं के घरों व मंदिरों पर हमला कर रहे हैं. ताजा खबर सामने आ रही है कि मशहूर बांग्लादेशी गायक और हिंदू राहुल आनंद के 140 साल पुराने घर पर भीड़ ने हमला कर दिया. ये हमला ढाका के धानमंडी में हुआ है. हमलावरों ने उनके घर को आग के हवाले कर दिया है, जिसमें 3000 से अधिक संगीत वाद्ययंत्र जलकर राख हो गए हैं तो वहीं घर का फर्नीचर हमलावर लूट ले गए हैं. घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, परिवार ने किसी तरह से खुद को बचाया है. मालूम हो कि मैक्रॉन ने पिछले साल उनके घर जाकर उनसे मुलाकात की थी. इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

बता दें कि बांग्लादेश में विद्यार्थियों के आंदोलन के बाद तख्ता पलट हो गया है और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना इस्तीफा देकर भारत आ गई हैं. वह दो दिन से भारत में हैं और ब्रिटेन में शरण चाहती हैं. तो दूसरी ओर बांग्लादेश में तेज से घटनाक्रम बदल रहे हैं. यहां पर नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का मुखिया नियुक्त किया गया है. तो दूसरी ओर यहां पर हिंसा तेजी से जारी है. हिंदुओं और उनके घरों को निशाना बनाया जा रहा है. बांग्लादेश के प्रमुख अंग्रेजी अखबार डेली स्टार ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि राहुल आनंद का घर सांस्कृतिक केंद्र हुआ करता था. उसे लूटा गया और जला दिया गया है.

ये भी पढ़ें-ब्रिटेन में शरण मिलने तक शेख हसीना रहेंगी भारत में; 49 साल पहले का इतिहास दोहराया, जानें तब क्या हुआ था बांग्लादेश में?

परिवार ने इस तरह बचाई जान

राहुल आनंद के बैंड जोलर गान के संस्थापक सदस्यों में से एक सैफुल इस्लाम जरनाल ने डेली स्टार को दी जानकारी में बताया कि ‘राहुल दा और उनका परिवार सदमे में है और एक गुप्त स्थान पर शरण ले रहा है, जिसके बारे में केवल कुछ लोग ही जानते हैं. हम भी तक उनसे संपर्क नहीं कर पाए हैं. यह उनका घर भी नहीं था. यह एक किराए का मकान था, जिसमें वे दशकों से रह रहे थे.’ जरनाल ने आगे बताया कि ‘मुझे पता चला कि घटना शाम के 4 बजे के आसपास हुई. मैंने जो सुना है, उसके अनुसार गुंडो के एक समूह ने घर पर हमला किया. राहुल दा, शुक्ला दी (राहुल की पत्नी, तोता (बेटा) और परिवार के अन्य सदस्य किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे.’

10 हिंदू मंदिरों पर किया गया हमला

मालूम हो कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं और हिंदू मंदिरों पर हमला किया जा रहा है. ताजा रिपोर्ट सामने आ रही है कि दो दिनों की हिंसा के दौरान कम से कम 97 जगहों पर अल्पसंख्यकों के घरों और दुकानों पर हमला किया गया है और उनको आग के हवाले कर दिया गया है. तोड़फोड़ करने के साथ ही जमकर लूटपाट की जा रही है. कम से कम 10 हिंदू मंदिरों पर हमला किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

40 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

49 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

59 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago