यूटिलिटी

1000 Note Return: क्या हजार रुपये के नोट की होगी वापसी? रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

1,000 Note Return: साल 2016 के नवंबर महीने में मोदी सरकार (Modi Government) ने 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद कर दिया था. 500 रुपये के तो नए नोट आ गए थे, लेकिन एक के बदले दो हजार का नोट निकला था. अहम बात यह है कि वो 2000 रुपये (2000 Note) का नोट भी बंद हो गया है. इस बीच खबरें आ रही थीं कि 2000 रुपये के बंद होने के बाद एक बार फिर से 1000 रुपये का नोट वापस आ सकता है लेकिन इन खबरों का सच क्या सामने आ गया है, जो कि आम आदमी के लिए बड़ी खबर हैं.

दरअसल, न्यूज एजेंसी ANI ने 1000 रुपये के नोटों की वापसी को लेकर अहम खुलासा किया है. ANI ने RBI के सूत्रों के हवाले से बताया है कि अब 1000 रुपये का नोट कभी वापस नहीं आएगा. खबरों में स्पष्ट किया गया है कि अब केंद्रीय बैंक किसी भी कीमत पर 1000 रुपये की वापसी के बारे में नहीं सोच रही है, जिससे अब सारे कयासों पर विराम लग गया है.

यह भी पढ़ें-Elon Musk ने X पर बंद की मुफ्त सर्विस, अब सभी यूजर्स को देना होगा पैसा

साल 2016 में बंद हुए थे 1000 रुपये के नोट

गौरतलब है कि नवंबर 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक नोटबंदी (PM Modi Notebandi) का ऐलान किया था. इस दौरान उन्होंने 500 और 1000 के पुराने नोटों के चलन की घोषणा की थी. इसके बगले नए 500 औऱ 2000 रुपये के नोट जारी किए गए थे लेकिन इसी साल सरकार ने 2000 रुपये के बंद होने का ऐलान भी किया था, जिसके चलते आज की स्थिति में भारतीय मुद्रा में सबसे बड़ा नोट 500 रुपये का ही है.

यह भी पढ़ें-केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी, मोदी सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास भी कर चुके पुष्टि

गौरतलब है कि पहले भी आरबीआई द्वारा 1000 रुपये के नोटों की वापसी की बातें कहीं जा रही थीं लेकिन जब गवर्नर शक्तिकांत दास से इस मामले में सवाल पूछा गया तो उनका स्पष्ट कहना था कि इस बारे में सरकार या आरबीआई की अभी कोई प्लानिंग नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

37 seconds ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

27 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

33 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

33 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

38 minutes ago

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…

38 minutes ago