यूटिलिटी

7th Pay Commission: मोदी सरकार ने दिया डबल तोहफा, DA के साथ बढ़ाया HRA, मार्च में आएगी बंपर सैलरी

7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के फैसले को मंजूरी दे दी है. अब कर्मचारियों को 50 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा. ये महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2024 से लागू होगा. मार्च के अंत में सैलरी से साथ इसे क्रेडिट किया जाएगा. कुल दो महीने का एरियर भी इसमें जुड़कर आएगा. ये लगातार चौथी बार है, जब महंगाई भत्ते में 4 फीसदी का इजाफा हुआ है.

इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों का भत्ता बढ़कर 50 फीसदी हो गया है. इस बढ़ोतरी के साथ ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाले अलग-अलग कैटेगरी के लाभ में भी इजाफा हो गया है. ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों की मार्च महीने की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. आइए समझते हैं कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होने वाली है.

25,600 रुपये की बेसिक सैलरी पर

अगर केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 25,600 रुपये प्रति माह है तो पहले 46 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ता 11,776 रुपये था. हालांकि, अब महंगाई भत्ता 50 फीसदी होने से महंगाई भत्ता बढ़कर 12,800 रुपये हो जाएगा. ऐसे में केंद्रीय कर्मचारी के महंगाई भत्ता में 1,024 रुपये (12,800 रुपये – 11,776 रुपये) की बढ़ोतरी होगी. महंगाई भत्ते की यह बढ़ोतरी बेसिक सैलरी के हिसाब से तय होती है. जिसकी जितनी ज्यादा बेसिक सैलरी होगी उसके भत्ते में ज्यादा बढ़ोतरी तय है. ऐसे में सलाह है कि आप अपनी बेसिक सैलरी के हिसाब से इस कैल्कुलेशन के जरिए भत्ते में बढ़ोतरी की गणना करें.

HRA में भी इजाफा

वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों का भत्ता 50% तक पहुंचने से हाउस रेंट अलाउंस यानी एचआरए में भी इजाफा होगा. अगर केंद्रीय कर्मचारी X,Y & Z कैटेगरी के शहरों/कस्बों में रहते हैं तो एचआरए क्रमश: 30, 20 और 10 फीसदी हो गया है. अब तक X,Y & Z के शहरों/कस्बों में रहने वाले कर्मचारियों को क्रमशः 27, 18 और 9 फीसदी एचआरए मिलता था. मतलब ये हुआ कि X,Y & Z कैटेगरी के शहर में रहने वाले कर्मचारियों के एचआरए में क्रमश: 3, 2 और एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

मार्च की सैलरी में बड़ा इजाफा

चूंकि सरकार का नया फैसला जनवरी 2024 से लागू होगा तो ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को मार्च की सैलरी में जनवरी, फरवरी महीने का डीए एरियर भी मिलेगा. इसके अलावा एचआरए की बढ़ोतरी या दूसरे अन्य अलाउंस भी मार्च की सैलरी में जुड़ कर आएंगे.

कौन-कौन से भत्ते बढ़ेंगे

  • हाउस रेंट अलाउंस यानी HRA
  • चाइल्ड एजुकेशन अलाउंस
  • चाइल्डकेयर के स्पेशल अलाउंस
  • हॉस्टल सब्सिडी
  • ट्रांसफर पर ट्रैवल अलाउंस
  • ड्रेस अलाउंस
  • ग्रेच्युटी सीलिंग
  • माइलेज अलाउंस
निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

27 minutes ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

1 hour ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

3 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

3 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

3 hours ago