फिक्स डिपॉजिट
बैंकों ने फिक्स्ड डिपाजिट रेट्स की दरों में वृद्धि कर दी है. यह तब हुआ जब मई 2022 से केंद्रीय बैंक द्वारा रेपो दरों में बढ़ोतरी की गई. वापिस से एफडी सबसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक बनकर उभरा है. कुछ बैंक अब 9 प्रतिशत और उससे अधिक की सावधि जमा ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं. बैंक एफडी को स्टॉक (Stock market), एसआईपी (FPO) या म्यूचुअल फंड (MF) जैसे इक्विटी में निवेश की तुलना में सुरक्षित माना जाता है. लेकिन, अब भी स्मॉल फाइनेंस बैंक ही डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज दे रहे हैं.
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपाजिट पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.50% से 9.50% तक की ब्याज दर और आम जन पर 9% तक की ब्याज दे रहा है. जब कोई वरिष्ठ नागरिक 1001 दिनों की अवधि पूरी करता है तो उन्हें 9.50% की उच्चतम ब्याज दर की पेशकश की जाती है. यह 181-201 दिनों और 501 दिनों की अवधि पर 9.25% ब्याज प्रदान करता है. दरें 15 फरवरी, 2023 से लागू हैं.
फिक्स्ड डिपॉजिट और रेकरिंग डिपॉजिट समय से पहले निकालने पर डिपॉजिट रखने की अवधि के दौरान प्रभावी दर के 1% या तयशुदा दर, जो भी कम हो, का समय से पहले जुर्माना लगाया जा सकता है.
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएफबी) ने 2 करोड़ रुपये से कम की सावधि जमा पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. स्मॉल फाइनेंस बैंक में, 700 दिनों में परिपक्व होने वाली डिपाजिट पर अब आम जनता के लिए अधिकतम 8.25% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 9% की ब्याज दर अर्जित की जाएगी. बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, नई एफडी दरें 27 फरवरी 2023 से प्रभावी हैं.
बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 4.75% से 9% तक की ब्याज दरों के साथ सावधि जमा प्रदान करता है.
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक अब वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.60% से 9.01% के बीच ब्याज दर प्रदान करेगा. 9.01% की उच्चतम ब्याज दर 1001 दिनों की अवधि पर दी जाती है. ये दरें 24 मार्च, 2023 से लागू हैं.
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…