यूटिलिटी

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा के दर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें जरूरी Guidelines

Amarnath Yatra 2025 Registration: जम्मू-कश्मीर की पवित्र अमरनाथ गुफा की वार्षिक तीर्थ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. यह यात्रा हिंदू श्रद्धालुओं के लिए सबसे पवित्र यात्राओं में से एक मानी जाती है.

हर साल हजारों भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए कठिन पहाड़ी रास्तों को पार करते हैं. अब 2025 की यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं. इस बार अमरनाथ यात्रा 25 जुलाई से 19 अगस्त 2025 तक चलेगी. श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 अप्रैल से शुरू कर दी है.

हर दिन सिर्फ 15,000 यात्रियों को मिलेगी अनुमति

श्राइन बोर्ड ने यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा के बेहतर प्रबंधन के लिए एक दिन में सिर्फ 15,000 श्रद्धालुओं को ही यात्रा की अनुमति दी है. ऐसे में जल्दी रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है ताकि जगह मिल सके और जरूरी कागजात पूरे किए जा सकें. अगर आप घर बैठे रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

Amarnath Yatra 2025 : ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  • SASB की आधिकारिक वेबसाइट http://www.jksasb.nic.in/ पर जाएं.
  • “Online Services” टैब में जाएं.
  • “Yatra Permit Registration” विकल्प चुनें.
  • सभी दिशा-निर्देश पढ़ने के बाद “I Agree” पर क्लिक करें.
  • “Register” पर क्लिक करें.

इसके बाद आपको कुछ जरूरी जानकारी भरनी होगी:

  • नाम
  • यात्रा की तारीख
  • आधार नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (CHC) स्कैन कॉपी

मोबाइल नंबर OTP से वेरीफाई किया जाएगा. रजिस्ट्रेशन के दो घंटे के भीतर आपको पेमेंट लिंक मिलेगा. रजिस्ट्रेशन फीस करीब ₹220 है जिसे ऑनलाइन जमा करना होगा. पेमेंट सफल होते ही Yatra Permit डाउनलोड किया जा सकता है.

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अगर आप खुद जाकर रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, तो जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कई सेंटर बनाए हैं:

  • वैष्णवी धाम
  • पंचायत भवन
  • महाजन हॉल

यहां से यात्रा से तीन दिन पहले टोकन स्लिप ली जा सकती है. इसके अगले दिन सरस्वती धाम जाकर हेल्थ चेकअप कराना होगा और रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा. उसी दिन आपको RFID कार्ड सेंटर जाकर अपना कार्ड भी लेना होगा.

यात्रियों के लिए जरूरी सावधानियां

  • शराब, धूम्रपान और कैफीन युक्त चीजों से दूर रहें.
  • ऊंचाई पर चढ़ाई के दौरान किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण नजर आएं तो नजरअंदाज न करें.
  • शरीर में थकावट, सिर दर्द या सांस लेने में दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

नोट: चाहे आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें या ऑफलाइन, सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें और समय पर सारी प्रक्रिया पूरी करें. बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यह यात्रा एक आस्था और अनुशासन का प्रतीक है.

ये भी पढ़ें: ट्रेड वॉर से गोल्ड की कीमतों में लगेगी और भी आग, अगर खरीदने का बना रहे हैं प्लान, तो पहले पढ़ लें ये खबर

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

23 minutes ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

38 minutes ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

57 minutes ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

1 hour ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

2 hours ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

2 hours ago