यूटिलिटी

क्या गोल्ड की बढ़ती कीमतें लोगों की लोन EMI कम होने का संकेत दे रही हैं?

Gold Price Hike: 2024 शुरू होने के साथ ही सोने की चमक भी बढ़ती जा रही है और ग्राहक हैरान होते जा रहे हैं. ऐसे में आज यानी शुक्रवार को गोल्ड पहली बार 72 हजार रुपये का आंकड़ा पार कर गया है. विदेशी बाजारों में भी गोल्ड की कीमत 2400 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.

अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों के फ्लैट नोट पर रहना और यूएस फेड के साथ भारत में भी ब्याज दरों में कटौती के संकेत मिलना गोल्ड को सपोर्ट कर रहा है. इसका मतलब ये है कि गोल्ड में जिनता इजाफा होगा आम लोगों की ईएमआई में कटौती का दावा और मजबूत होगा. आइए जानते हैं कि क्या गोल्ड की बढ़ती कीमतें आम लोगों की लोन ईएमआई कम होने का संकेत दे रहा है?

सोने के दाम रिकॉर्ड स्तर के पार

राजधानी दिल्ली में गोल्ड के दाम रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए हैं. वहीं अगर वायदा बाजार की बात करें तो गोल्ड की कीमत कारोबार के दौरान पहली बार 72 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल को पार कर गई है. आंकड़ों के अनुसार गोल्ड 72,678 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है. सुबह 11 बजकर 35 मिनट पर गोल्ड की कीमत 886 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ 72,530 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वैसे आज सुबह गोल्ड के दाम तेजी के साथ 71,999 रुपये प्रति ओपन हुए थे. जिसके बाद कीमत और तेजी के साथ बढ़ी.

विदेशी बाजारों में गोल्ड के दाम

वहीं दूसरी ओर विदेशी बाजारों में गोल्ड के दाम की बात करें तो न्यूयॉर्क में गोल्ड फ्यूचर 32.50 डॉलर प्रति औंस की तेजी के साथ 2,405.20 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है. वहीं गोल्ड स्पॉट की कीमत 14.58 डॉलर प्रति औंस की तेजी के साथ 2,387.10 डॉलर प्रति ओंस पर आ गए हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में गोल्ड की कीमतों में और भी ज्यादा तेजी देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें:Election 2024: Voter List में आपका नाम है या नहीं? घर बैठे इंटरनेट पर या मैसेज करके ऐसे कीजिए चेक

आम लोगों की EMI पर पड़ रहा असर

गोल्ड में तेजी का मतलब है कि महंगाई के आंकड़े कम हो रहे हैं. इसका सीधा असर आम लोगों की EMI में देखने को मिल रहा है. जिस तरह से अमेरिका में महंगाई के आंकड़े देखने को मिल रहे हैं. उसका मतलब है कि अमेरिकी फेड जून की मीटिंग से पहले होने वाली बैठक में ही दरों में कटौती कर सकती है. ये बैठक 30 अप्रैल और 1 मई के बीच होगी. उसके बाद जून के पहले हफ्ते RBI भी ब्याज दरों में कटौती कर सकता है. उम्मीद की जा रही है कि RBI ने जो महंगाई का अनुमान लगाया है.

क्या भारत में 75 हजार रुपये पहुंचेगा गोल्ड?

भारत में गोल्ड की कीमत में 7 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी कर दी गई है. करीब 5 हजार रुपये का इजाफा देखने को मिल रहा है. जब ब्याज दरों में कटौती होगी तो गोल्ड के दाम भारत में 75 हजार रुपये पहुंच जाएंगे. इसके अलावा गोल्ड के दाम को जियो पॉलिटिकल टेंशन भी सपोर्ट कर रहा है. साथ ही दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों की ओर से बाइंग भी देखने को मिल रही है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

क्रिकेटर्स की ‘हटके’ लव स्टोरी: शादी से पहले बने पिता; एक ने नहीं दी बच्चे को पहचान, दूसरे ने पत्नी को दिया तलाक

Cricketers Before Marriage: क्रिकेट की दुनिया के कुछ दिग्गज खिलाड़ियों ने शादी से पहले ही…

11 minutes ago

ग्रीन एनर्जी में अडानी समूह का बड़ा धमाका: ‘धमरा पोर्ट’ बना देश का पहला 100% रिन्यूएबल पावर से चलने वाला बंदरगाह

ओडिशा का धमरा पोर्ट 100% रिन्यूएबल बिजली से संचालित होने वाला भारत का पहला बड़ा…

21 minutes ago

उज्जैन में तनाव की साजिश नाकाम: आधी रात को शाही मस्जिद तोड़ी गई? प्रशासन ने खोला सच

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच देर रात शाही मस्जिद को तोड़े जाने…

49 minutes ago

दिल्ली में चढ़ा अनोखा चुनावी बुखार! 64 ‘फैट डॉग्स’ के बीच जंग, पोस्टर-बैनर के साथ जारी है प्रचार

Delhi News: दिल्ली में चुनाव का माहौल तो है, लेकिन इस बार मुकाबला नेताओं में…

52 minutes ago

‘शादियों में भीड़, अंतिम विदाई में सन्नाटा’ मुश्ताक खान की विदाई पर रजा मुराद ने किसे सुनाई खरी-खोटी?

Mushtaq Khan Funeral: मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में बड़े बॉलीवुड सितारों की गैरमौजूदगी पर…

58 minutes ago