खेल

IPL 2024: कैसे आईपीएल का मैच एक बुजुर्ग की हत्या की वजह बना गया, जानें पूरा मामला

देश में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का दौर जारी है. क्रिकेट प्रशंसक इसके खुमार में डूबे हुए हैं. हर वक्त मैच की बातें जारी हैं. मैच शुरू होने से पहले प्रशंसकों के बीच टीमों के जीत-हार को लेकर बहस भी आम बात है. कहा जाता है कि खेलों में हार-जीत लगा ही रहता है. हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि जब किसी टीम की हार को कुछ लोग स्वीकार तक नहीं कर पाते और मामला बिगड़ जाता है.

कुछ हफ्ते पहले महाराष्ट्र के एक गांव में आईपीएल का एक मैच मातम का कारण बन गया. टीवी पर आईपीएल मैच देखने के दौरान दो बुजुर्ग पड़ोसियों के बीच शुरू हुआ झगड़ा इस कदर बढ़ गया ​कि एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी. एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और दो दिन बाद 30 मार्च को उस व्यक्ति की मौत हो गई. गांव के लोग इस बात से भी हैरान हैं कि ये झगड़ा युवाओं के बीच नहीं, बल्कि दो बुजुर्गों के बीच हुआ था.

Cricket के कट्टर समर्थक

अधिकारियों के अनुसार, बुजुर्ग व्यक्ति को इसलिए पीटा गया था, क्योंकि उनके साथ इस बात पर तीखी बहस हुई थी कि 27 मार्च को Mumbai Indians और Sunrisers Hyderabad के बीच आईपीएल मैच कौन जीतेगा.

मृतक की पहचान 65 वर्षीय किसान बंडोपंत बापूसो तिबिले के रूप में हुई, जबकि मारपीट के आरोपी पड़ोसी 70 वर्षीय बलवंत झांजगे हैं. एक अन्य आरोपी की पहचान बलवंत के भतीजे सागर सदाशिव झांजगे के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. मुंबई इंडियंस (एमआई) के मैच के दौरान बुजुर्ग किसान तिबिले की केवल यह कहने के लिए हत्या कर दी गई कि ‘मुंबई इंडियंस हार जाएगी’.

इस दुखद घटना ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले की करवीर तहसील के कुछ हजार की आबादी वाले हनमंतवाड़ी गांव के लोगों को स्तब्ध कर दिया. यहां के निवासी अभी भी इस घटना से उबर नहीं पाए हैं.

कैसे हुई थी घटना

मृ​तक और आरोपी अपने घर के सामने अपने पड़ोसियों द्वारा लगाए गए टीवी पर आईपीएल मैच देखने के लिए जमा हुए थे. कुछ समय तक स्थिति शांतिपूर्ण रही, लेकिन चीजें तब खराब होने लगीं, जब दोनों टीमों के प्रशंसक मैच के हर छोटे-छोटे पल को लेकर झगड़ने लगे.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिर हालात तब नियंत्रण से बाहर हो गए जब बलवंत झांजगे ने बंडोपंत के बेटे विजय को गर्दन से पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया. इसके बाद बलवंत का भतीजा सागर झांजगे पीछे से आया और बंडोपंत तिबिले के सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह तुरंत जमीन पर गिर पड़े. उनकी नाक से बहुत ज्यादा खून बहने के बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी कुछ दिन बाद मौत हो गई.

इस आईपीएल सीजन की शुरुआत के बाद से सोशल मीडिया पर Hardik Pandya और मुंबई इंडियंस के नए कप्तान Rohit Sharma के प्रशंसकों के बीच जहरीली लड़ाई देखी गई है.

27 मार्च को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में यह खेला गया था, जो एक हाई स्कोरिंग मैच था. हैदराबाद सनराइजर्स ने मुंबई इंडियन के सामने 278 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था. खबरों के अनुसार, मुंबई ने तेज शुरुआत की थी, लेकिन जब रोहित शर्मा आउट हो गए, तो तिबिले ने मुंबई इंडियंस के कट्टर प्रशंसक झांजगे को ताना मारा था. इसी बात से झांजगे भड़क गए और दोनों के बीच तीखी बहस हो गई थी.

मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया. इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बल्लेबाजी करने के लिए उतरी और आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा 277 रनों का स्कोर खड़ा किया. सनराइजर्स हैदराबाद ने 31 रनों से यह मैच अपने नाम कर टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोला था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

7 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

8 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

9 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

9 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

9 hours ago