पीएम मोदी ने तेजस्वी के मछली वाले वीडियो पर साधा निशाना.
PM Narendra Modi Slams Tejashwi Yadav fish eating video: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज उधमपुर की चुनावी रैली में तेजस्वी यादव के मछली खाने वाले वीडियो पर निशाना साधा है. पीएम ने कहा कि नवरात्रि के समय वे इस वीडियो को दिखाकर किसको खुश करने की कोशिश कर रहे हैं. पीएम ने कहा कि कुछ लोगों को जनता की भावनाओं से कोई लेना-देना नहीं है. इनको लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने में मजा आता है.
पीएम ने उधमपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सावन के महीने में ये लोग एक मुजलिम के घर जाकर मटन बनाते हैं फिर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालते हैं. इतना ही नहीं ये लोग नवरात्रि के दिनों में नाॅनवेज खाने वाले वीडियो भी शेयर करते हैं. जब राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया तो कांग्रेस और इंडी के लोगों ने इसको भी ठुकरा दिया. पीएम ने कहा कि मुगलिया सोच वालों को जनता उखाड़ फेंकेगी.
बता दें कि 8 अप्रैल को तेजस्वी यादव ने हेलीकाॅप्टर में मछली खाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इस वीडियो में उनके साथ मुकेश सहनी भी नजर आ रहे थे. वीडियो के बाद सियासी बवाल छिड़ गया. बीजेपी ने मछली खाने वाला वीडियो पोस्ट करने को लेकर उनकी कड़ी आलोचना की.
वीडियो पर बवाल कटने और भाजपा द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि हम जानते थे भाजपा वालोें को मिर्ची लगेगी. इसलिए हमने आईक्यू टेस्ट के लिए यह वीडियो पोस्ट किया है. इसलिए वीडियो के साथ हमने ट्वीट किया है. भाजपा वाले बेरोजगारी, गरीबी और पलायन पर बात नहीं करते हैं. भाजपा ने वीडियो पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब वीडियो 8 अप्रैल का है तो इसे 9 तारीख यानी नवरात्रि की स्थापना वाले दिन क्यों पोस्ट किया गया.
Supreme Court: आजम खान ने अदालत के उस आदेश को रद्द करने और तुरंत रिहाई…
Dhanteras kab hai: 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा.…
Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…
Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…
Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…
Village Life Heaven Or Hell: गांव की जिंदगी की खूबसूरत तस्वीर के पीछे छिपी हकीकत…