सावधान! बम की तरह फट सकता है आपका स्मार्टफोन और Laptop, बचने के लिए इन खास बातों का रखें ध्यान

How to Prevent Overheating Smartphone Laptop: गर्मी के मौसम में उत्तरी भारत के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 50 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया है. गर्मियों में तापमान बढ़ने से सिर्फ इंसान पर ही नहीं बल्कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी खतरे में पड़ जाते हैं. हाल ही में आपने AC में आग लगने और पूरे फ्लैट के जल जाने के वीडियो देखें होंगे.

साथ ही आपने मोबाइल फोन के ओवरहीट होने के बाद आग लगने के भी कई मामले देखें होंगे. ज्यागा गर्मी में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और यहां तक कि एयर कंडीशनर भी ज्यादा हीट हो जाते हैं और कुछ मामलों में तो आग भी पकड़ लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं डिवाइस ज्यादा गर्म क्यों होते हैं और आग लगने के पीछे का क्या कारण है? आइए जानते हैं.

क्यों ज्यादा गर्म होते हैं डिवाइस?

स्मार्टफोन और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अगर पुराना हो जाए तो उसके फटने की संभावना अधिक होती है. क्योंकि इसके पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण है जैसे कि लैपटॉप में लगा कूलिंग फैन ठीक से काम नहीं करता है जिसकी वजह से ओवरहीटिंग की समस्या हो रही है.

इन डिवाइस में मौजूद पंखे और हीट सिंक गर्मी को कम करने के लिए ज्यादा मेहनत करते हैं. इससे वे ज्यादा गर्म हो सकते हैं, यहां तक की उनमें आग भी लग सकती है. इसी तरह अगर आप दोपहर के समय अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो भी डिवाइस काफी गर्म हो जाता है ऐसा उनके अंदर मौजूद बैटरी की वजह से होता है.

ये भी पढ़ें:50 डिग्री के करीब पारा… गर्मी में लगातार चल रहे AC से आग का खतरा, एक्सपर्ट के बताएं इन तरीकों को करें फॉलो

डिवाइस को ओवरहीटिंग से कैसे बचाये

  1. अगर आपको लगता है कि डिवाइस ओवरहीट हो रहा है तो इसका यूज करना बंद कर दें और इसे थोड़ी देर छोड़ दे.
  2. डिवाइस को बंद करें और पावर सोर्स से अनप्लग करें क्योंकि इससे हीट कम होता है और यह आपके डिवाइस को ठंडा कर देता है.
  3. आप ऐसे एप्लिकेशन का इस्तेमाल न करें जिसकी आपको जरूरत नहीं है साथ ही आप अपने स्मार्टफोन के स्क्रीन की ब्राइटनेस कम कर दें.
  4. डिवाइस को धूप से बचाएं और ठंडी जगह पर रखें. साथ ही आप अपने लैपटॉप को उल्टा रख सकते हैं ताकि नीचे लगे पंखे को हवा मिल सके.
  5. लैपटॉप के लिए आप बिल्ट-इन फैन वाला कूलिंग पैड भी खरीद सकते हैं. ये डिवाइस को काफी हद तक ठंडा रखने में मदद करता है. ऐसे ही कूलिंग डिवाइस आपको फोन के लिए भी मिल जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

2 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

3 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

3 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

3 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

3 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

3 hours ago