Ayushman Yojana
Ayushman Yojana: हम जब भी बीमार होते हैं तो इसके लिए हमें डॉक्टर के पास जाना होता है और अगर बड़ी बीमारी हो तो अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ता है. ऐसे में जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. ऐसे लोग जो गरीब वर्ग से आते हैं या जो लोग असंगठित क्षेत्रों में काम करते हैं उनके लिए भारत सरकार आयुष्मान भारत योजना चलाती है जिसके अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं. वहीं अगर आप ये कार्ड बनवा चुके हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि आपको किन अस्पतालों में मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है. तो चलिए जानते हैं उन अस्पतालों के बारे में जिनमें आप आयुष्मान कार्ड से फ्री में इलाज करवा सकते हैं.
अब 70 साल और उससे अधिक के बुजुर्ग आयुष्मान कार्ड के तहत स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठा सकेंगे. उन्हें इसके लिए विशेष कार्ड दिया जाएगा. इस योजना के तहत जो बुजुर्ग पहले से ही कवर किए गए हैं. उन्हें 5 लाख रुपये का एक्स्ट्रा कवर मिलेगा. वहीं 70 साल से ऊपर के अन्य नागरिकों को वार्षिक 5 लाख रुपये तक का कवर फैमिली आधार पर मिलेगा.
साल 2018 में भारत सरकार की ओर से आयुष्मान भारत योजना के जरिए लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है. सरकार ने इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रताएं तय की हैं. उन पात्रताओं को पूरा करने वाले नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत फ्री इलाज करवाने का मौका मिल पाता है. सिर्फ सरकारी अस्पतालों में ही नहीं बल्कि प्राइवेट अस्पतालों में भी इस योजना के तहत फ्री इलाज मिलता है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के राशन कार्ड धारकों को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, तुरंत करा लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा अनाज
आपके शहर में किस प्राइवेट अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत फ्री इलाज मिल सकता है. आप घर बैठे ही इस बात का पता लगा सकते हैं. आप ऑनलाइन ही इस बात की जानकारी हासिल कर सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…