यूटिलिटी

Bank Holiday: 1 April को क्यों रहते हैं बैंक बंद? जानें अप्रैल में कितने दिन रहेगी बैंकों में छुट्टी

Bank Holidays in April 2023: 1 अप्रैल शनिवार को देश के कुछ राज्यों को छोड़कर देश के अन्य हिस्सों में निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे. इस दिन न तो कोई त्योहार है और न ही दूसरा या चौथा शनिवार इसके बाद भी इस दिन बैंक बंद ही रहते हैं. आखिर आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है.

तो 1 अप्रैल को इस कारण बैंक रहते हैं बंद

हर साल 31 मार्च को वित्तिय वर्ष का समापन होता है और इसके अगले दिन 1 अप्रैल को नया वित्तिय वर्ष (फाइनेंशियल ईयर) शुरू होता है. 31 मार्च को उस साल के फाइनेंशियल काम खत्म करने के लिए बैंकों के कर्मचारी दिन रात एक कर देते हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक के जरिए अधिसूचित बैंकों के बैंक खातों के वार्षिक समापन के सभी विवरणों को पूरा करना पड़ता है. यही वजह है कि 1 अप्रैल को नए वित्तिय वर्ष के पहले दिन बैंकों में बंदी रहती है.

इसे भी पढ़ें: Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के लिए चलेगी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन, जानें कब से होगी शुरूआत

अप्रैल में इतने दिन है बैेको में छुट्टी

1अप्रैल 2023 के अलावा आइए देखते हैं इस बार अप्रैल में बैंकों में कितने दिन बंदी रहने वाली है.

1 अप्रैल (शनिवार)- वित्तिय वर्ष का पहला दिन- हिमाचल प्रदेश और मिजोरम, चंडीगढ़, मेघालय को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
4 अप्रैल (मंगलवार)- भगवान महावीर जयंती- लखनऊ, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड में बैंक बंद रहेंगे.
5 अप्रैल (बुधवार)- बाबू जगजीवन राम का जन्मदिवस- हैदराबाद में बैंक बंद रहेंगे.
7 अप्रैल (शुक्रवार)- गुड फ्राइडे- राजस्थान, जम्मू, त्रिपुरा, गुजरात, असम, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर को छोड़कर देश के अधिकतर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
8 अप्रैल (शनिवार)- दूसरे शनिवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
14 अप्रैल (शुक्रवार)- डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती/वैशाखी/बोहाग बिहू/चिराओबा//बैसाखी/तमिल नव वर्ष दिवस/बीजू महोत्सव//महा बिसुभा संक्रांति/बिसू महोत्सव- मिजोरम, मध्य प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालया, हिमचल प्रदेश को छोड़कर देश के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
15 अप्रैल (शनिवार)- हिमाचल दिवस/विशु/बोहाग बिहू/बंगाली नववर्ष दिवस (नबवर्ष)- त्रिपुरा, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, बंगाल में बैंक बंद रहेंगे.
18 अप्रैल (मंगलवार)- शब-ए-क़दर- देश में इस दिन जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
21 अप्रैल (शुक्रवार)- ईद-उल-फितर (रमजान ईद)/जुमत-उल-विदा- त्रिपुरा, गरिया पूजा, जम्मू और श्रीनगर के अलावा केरल में इस दिन बैंक बंद रहेंगे.
22 अप्रैल (शनिवार)- रमजान ईद (ईद-उल-फितर): चौथे शनिवार के कारण देश भर में बैंक बंद रहेंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

14 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago