यूटिलिटी

Bank Holidays in August: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, तारीख रख लें याद, नहीं तो हो सकता है नुकसान

Bank Holidays in August: देश का शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसको बैंक से कोई काम न हो. केन्द्र सरकार के द्वारा एक अभियान चलाकर लोगों का बैंकों में जन धन खाता खुलवाने के बाद से बैंक से लोगों के काम और भी बढ़ गए हैं. आपको बता दें कि अगस्त महीने की शुरुआत हो चुकी है. हर माह की भांति इस महीने भी बैंकों में छुट्टियां पड़ने वाली हैं. ऐसे में आपको बैंक से जुड़े जरूरी काम करना है तो आप जरूर करें लेकिन बैंक जाने से पहले यह देख लें कि आपका बैंक खुला है या फिर छुट्टी के कारण बंद है. इसके लिए आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको यहां अगस्त महीने में बैंकों में होने वाली छुट्टियों के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं.

Bank Holidays in August: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

अगस्त महीने की शुरुआत हो चुकी है. इसके साथ ही इस माह में कई पर्व व त्योहार भी आने वाले हैं. देश के विभिन्न राज्यों को मिलाकर कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें 2 शनिवार और 4 रविवार की छुट्टियां भी हैं. इसके साथ ही विभिन्न राज्यों के अलग-अलग कारणों और पर्वों की वजह से अन्य 8 दिन बैंक बंद रहेंगे. तो आइए जानते हैं कि अगस्त के कौन-कौन से दिन और तारीख को बैंक बंद रहेंगे…

ये भी पढ़ें- अर्शदीप सिंह बन चुके हैं नो बॉल और वाइड के ‘धुरंधर’, Team India को हो रहा भारी नुकसान

Bank Holidays in August: अगस्त 2023 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट

06 अगस्त- रविवार
08 अगस्त- गंगटोक में तेन्दोंग ल्हो रम फात के कारण बैंक बंद
12 अगस्त- दूसरा शनिवार
13 अगस्त- रविवार
15 अगस्त- पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैंकों में छुट्टी
16 अगस्त- पारसी नया साल के कारण मुंबई, नागपुर और बेलापुर में बैंक बंद
18 अगस्त- श्रीमंत शंकरदेव तिथि की वजह से असम के गुवाहाटी में बैंक बंद
20 अगस्त- रविवार
26 अगस्त- चौथा शनिवार
27 अगस्त- रविवार
28 अगस्त- पहले ओणम के अवसर पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
29 अगस्त- तिरू ओणम के अवसर पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक
30 अगस्त- रक्षा बंधन के अवसर पर शिमला और जयपुर में बैंक बंद
31 अगस्त- रक्षा बंधन, श्री नारायण गुरु जयंती, पंग लाहब सोल के कारण देहरादून, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि और लखनऊ सेमत अन्य जगहों पर बैंक बंद

वैसे अधिक परेशान होने की जरूरत नहीं है. अधिकर बैंकों के कामकाज आजकल ऑनलाइन के माध्यम से हो जा रहे हैं. इसलिए आप लोग डिजिटल के इस समय में नेट बैंकिंग, ऑनलाइन रुपयों की लेन-देन समेत कई काम कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

15 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

40 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

52 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

1 hour ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago