देश

Election Survey: लोकसभा चुनाव में क्या NDA को टक्कर दे पाएगा I.N.D.I.A? मायावती को लगेगा तगड़ा झटका,  ताजा सर्वे में जानिए यूपी के आंकड़े

Loksabha Elections Survey: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीतियां बनाने में लगी हुई हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश पर सभी अपनी नजर टिकाए बैठे हैं, क्योंकि यूपी में ही सबसे ज्यादा लोकसभा की सीटें हैं. उत्तर प्रदेश का चुनाव हमेशा से दिलचस्प होता रहा है. वहीं इस बार भी ऐसा ही होता दिखा रहा है. इस बार चुनाव में एक तरफ विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी नेतृत्व का गठबंधन, जिसमें 38 पार्टियां शामिल हैं. ऐसे में यह देखना भी दिलचस्प होगा कि क्या विपक्ष एकजुट होकर बीजेपी को टक्कर दे पाएगा. वहीं यूपी में तीसरा दल भी है और वो है मायावती की बसपा पार्टी.

BSP का लंबे समय से प्रदेश में बुरा हाल चाल रहा है. उसका वोट बैंक भी अब उसके पास से खिसक गया है. ऐसे में बीएसपी पर भी सभी की नजरें हैं कि दो बड़े गठबंधन के सामने कितना टिक पाती है, क्योंकि बसपा सुप्रीमो मयावती ने अभी तक किसी गठबंधन के साथ जाने का फैसला नहीं है. उसके अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया था.

उत्तर प्रदेश के इन्हीं राजनीतिक हालातों के बीच सर्वे द्वारा जनता का मूड जानने की कोशिश की गयी. इंडिया टीवी- सीएनएक्स ने ओपिनियन पोल कराया है और यह जानने की कोशिश की गई कि विपक्ष और सत्तापक्ष के गठबंधन के दावों के बीच यूपी की जनता क्या सोचती है. वहीं बीएसपी को लेकर भी जनता का भरोसा अब पूरी तरह टूट चुका है या अभी भी थोड़ा बहुत कायम है.  इंडिया टीवी- सीएनएक्स के ओपिनियन पोल में जो नजीते सामने आए वो वाकई में चौंकाने वाले हैं.

कितनी सीटें जीत सकता है NDA ?

अगर सर्वे की लिहाज से बात की जाए तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी की आंधी फिर से चलती हुई दिखाई देगी और साल 2014 के लोकसभा चुनाव के नतीजे याद आएंगे. जहां बीजेपी ने 71 सीटों पर जीत हासिल की थी.  इस बार के लोकसभा चुनाव में ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा बीजेपी के साथ है और चुनाव में उसका खाता खुल सकता है. बीजेपी को सीटों के साथ वोट प्रतिशत में फायदा होगा. वहीं बसपा का इस बार भी बेहद बुरा हाल होने वाला है.

यह भी पढ़ें- IndiGo Flight में गर्मी का कहर, पेपर से हवा और टिशू से पसीना पोंछते हुए दिखाई दिए यात्री, कांग्रेस नेता ने Video शेयर कर बताया पूरा हाल

सर्वे में I.N.D.I.A गठबंधन को ज्यादा फायदा होता नहीं दिख रहा है. समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोक दल इस गठबंधन का हिस्सा हैं. वहीं मायावती अकेले चुनाव लड़ रही हैं. ऐसे में उनका 2014 के लोकसभा वाला हाल होता हुआ दिख रहा है. इंडिया टीवी-सीएनएक्स सर्वे में बीजेपी 70 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. वहीं समाजवादी पार्टी को सर्वे नतीजों में झटका लगता दिख रहा है. सपा को 2024 के चुनाव में 4 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है. हालांकि कांग्रेस को इस बार एक सीट का फायदा होता हुआ दिख रहा है. उसे दो सीटें मिल सकती हैं. वहीं आरएलडी को एक सीट मिल सकती हैं. कुल मिलाकर I.N.D.I.A गठबंधन के खाते में सात सीटें आ सकती हैं.

BSP का बुरा हाल

मायावाती की पार्टी बसपा का फिर से बुरा हाल होने वाला है. पार्टी इस बार भी 2014 के लोकसभा चुनाव की तरह एक भी सीट नहीं जीत पा रही है. अगर एनडीए की बात की जाए तो अपना दल को 2 और सुभसपा को 1 सीट मिल सकती है. मतलब चुनाव में एनडीए 73 सीटें जीत सकती है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

पाकिस्तान में PTI के डर से सहमे मुनीर-शहबाज, वेल्डिंग से जोड़े कंटेनर, बुलडोजर लेकर आ रहे समर्थक

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने इमरान खान की रिहाई के लिए 27 सितंबर को इस्लामाबाद का घेराव…

3 minutes ago

सावधान! कहीं आपकी जेब में भी तो नहीं है ‘फर्जी नोट’, मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में बड़ा खुलासा

मेरठ में एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट की जांच के दौरान 4.63 लाख रुपये के…

5 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा के गौतमबुद्ध नगर के डीएम मेधा रूपम को लेकर स्पष्टीकरण आदेश जारी किया

सुप्रीम कोर्ट ने गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम से जुड़े मामले में अपने अंतरिम…

27 minutes ago

बीजेपी ने झारखंड में गजेंद्र पटेल को प्रदेश प्रभारी बनाया, आदिवासी वोट बैंक पर फोकस

बीजेपी ने झारखंड संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए मध्य प्रदेश के आदिवासी नेता गजेंद्र…

46 minutes ago

बैंक लोन और एसेट रिकंस्ट्रक्शन मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जांच की मांग वाली याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने बड़े बैंक लोन और एआरसी मामलों की केंद्रीय जांच एजेंसियों से जांच…

46 minutes ago