केंद्र सरकार ने नए साल में एलपीजी सिलेंडरों के दाम में कटौती करते हुए बड़ा तोहफा दिया है. दामों में यह कटौती 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में की गई है. दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर अब 1757 रूपये में मिलेगा. इसके दामों में 39.50 रुपये की कटौती की गई है. कीमतों में कटौती का लाभ आज 22 दिसंबर से ही लागू हो जाएगा. हालांकि, सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.
कीमतों में कमी से पहले इतने थे दाम
LPG की कीमत में इस कटौती से रेस्टोरंट, फूड स्टाॉल, कमर्शियल किचन चलाने वालों को राहत मिलने की उम्मीद है. कीमतों में कटौती से पहले दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1796.50 रुपये थी. वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इसकी कीमत 1749 रुपये तो कोलकाता में 1908 रुपये थी. वहीं चेन्नई में इनके दाम 1968.50 रुपये थे.
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इधर एक साल में कई बार बदलाव हो चुका है. इसी साल अप्रैल में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कटौती की गई थी. 1 अप्रैल को इसकी कीमत में 92 रुपये की कटौती की गई थी. हालांकि इससे पहले 1 मार्च 2023 को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. एक साल पहले 1 मई 2022 को दिल्ली में कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 2355.50 रुपये पर पहुंच गई थी. ऐसे में आज हुई इनकी कीमतों में कटौती के बाद कमर्शियल उपभोक्ताओं को कुछ राहत महसूस होगी.
इसे भी पढ़ें: जानिए CIBIL स्कोर खराब होने पर कैसे मिलेगा इंस्टेंट पर्सनल लोन, करना होगा ये काम
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर
एक ओर जहां कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, तो वहीं 14 किलो वाले घरेलू LPG Cylinder की कीमतें यथावत बनी हुई हैं. सरकार ने बीते 30 अगस्त को घरेलू एपलीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती की थी जिसके बाद आम लोगों को कुछ राहत मिली थी, जबकि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी को 200 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये किया गया था. फिलहाल, आम उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो वाला LPG Cylinder दिल्ली में 903 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये का मिल रहा है.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…
ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव के लिए रामनगरी अयोध्या पूरी तरह सजने लगी है. 7…
हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…
कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…