लाइफस्टाइल

Winter Hair Care Tips: सर्दियों में बाल हो जाते है रूखे और बेजान? धोने से पहले अपनाएं ये घरेलू नुस्खा

Winter Hair Care Tips: सर्दियों में होने वाली ड्राई स्किन की समस्या को हर कोई जानता है. ठीक उसी प्रकार इस मौसम स्कैल्प और बाल भी रूखे और बेजान पर जाते हैं, और ऐसे में हेयर फॉल जैसी समस्याएं आपको परेशानी में डाल सकती हैं. अगर आपके लिए भी सर्दियों में बालों के रूखेपन को दूर करना एक बड़ा टास्क होता है तो इसके लिए आप आसान घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं.

बालों की ड्राईनेस को दूर करने के लिए आपको नहाने से पहले कुछ काम कर लेना चाहिए. ऐसे में आप बालों के रूखेपन को आसानी से दूर कर सकेंगे और इस समस्या से आपको जल्द ही छुटकारा भी मिल सकता है. आइए जानते हैं कि सर्दियों में किस तरह हेयर वॉश करना चाहिए.

हेयर वॉश से 30 मिनट पहले लगा लें एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल के कई फायदे होते हैं. इसका इस्तेमाल त्वचा से लेकर बालों में किया जा सकता है. सर्दियों में आप हेयर वॉश करने से 30 मिनट पहले अपने स्कैल्प पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं. इसके बाद शैम्पू की मदद से आप बालों को धो सकते हैं. इस तरह से आपके बालों का रूखापन दूर हो सकता है.

नारियल का तेल

बालों के रूखेपन को दूर करने के लिए आप नारियल का तेल लगा सकते हैं. इससे स्कैल्प मॉइश्चराइज रहता है. सर्दियों में नारियल तेल जम जाता है, इसलिए यूज करने से पहले इसको गुनगुना कर लें और फिर अपने बालों में तेल लगा लें. ध्यान रहे कि तेल का इस्तेमाल आपको ठंडे हो जाने के बाद ही करना है. शैम्पू करने से 2 से 3 घंटे पहले तेल को लगाएं और फिर हेयर वॉश कर लें. इस तरह से आपके हेयर्स ड्राई नहीं रहेंगे.

सर्दियों में गर्म पानी से बाल न धुलें

सर्दियों में लोग अक्सर गर्म पानी से बाल धो लेते हैं. परंतु आपको बता दें कि यह आपकी बालों की सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है. वहीं ठंडे पानी से बाल धुलने से बालों की ग्रोथ तेज हो जाती है. इसलिए शैम्पू और कंडीशनर करने के बाद बाल धुलने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल करें.

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

टूटी गाड़ियां, फूटे शीशे और छतों में हो गए छेद! हरिद्वार में झमाझम गिरे ओले, पहाड़ों पर मौसम का विकराल रूप

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…

4 minutes ago

‘ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी…’ CJP प्रदर्शन से थमा दिल्ली का चक्का, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन सील

Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…

17 minutes ago

‘रेलवे-मेट्रो रोकी, सेना-सीआरपीएफ बुलाई…’, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में भारी पाबंदियों पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…

21 minutes ago

CBI के बाद अब ED का शिकंजा! ओड़िशा SI भर्ती फर्जीवाड़े में 10 ठिकानों पर रेड, कई फर्जी कंपनियां बेनकाब

Money Laundering: ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया…

32 minutes ago

अंबानी पर भड़ास, राहुल को ‘थैंक यू’ और अब बीजेपी पर वार, क्या भारत में उथल-पुथल मचाना चाहते हैं मस्क?

एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच भारत के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार को लेकर विवाद…

39 minutes ago

‘हालात बेहद गंभीर…’: बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आदिवासी बच्चों की मौत…

41 minutes ago