रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
Salaar Part 1 Ceasefire Release date: इस वीकेंड बॉक्स-ऑफिस दो धांसू फिल्में रिलीज हो रही हैं और दोनों ही फिल्में बड़े सितारों की हैं. एक ओर शाहरुख खान की ‘डंकी’ है तो दूसरी ओर प्रभास की फिल्म ‘सालार: पार्ट 1 सीजफायर’ ने आज यानी 22 दिसंबर को देशभर के सिनेमाघर में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. दोनों ही फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर कमाई धांसू होने वाली है. ऐसे में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.
‘सालार-पार्ट-1 सीजफायर’ का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जिसे देखने के बाद से इस मूवी के लिए फैंस की एक्साइटमेंट पहले बढ़ चुकी है. बीते दिन प्रभास ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सालार का लेटेस्ट पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह खतरनाक लुक देते दिख रहे हैं. इस पोस्टर के साथ ही बाहुबली सुपरस्टार ने ये जानकारी भी दी है कि उनकी आने वाली फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगी.
‘सालार पार्ट-1’ ने रिलीज से पहले ही धांसू कमाई कर ली है. दरअसल फिल्म के ओटीटी राइट्स बिक चुके हैं. फिल्म के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने 160 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. बता दें कि ‘सालार पार्ट-1’ में केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील और प्रभास ने पहली बार कोलैबोरेट किया है.
साऊथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार के धड़ाधड़ एडवांस बुकिंग हो रही है. इस फिल्म के सबसे ज्यादा टिकट तेलुगु वर्जन के लिए बिके हैं. तेलुगु वर्जन में सालार की सबसे ज्यादा कमाई यानी 27 करोड़ हो चुकी है. इसके अलावा मलयालम वर्जन के लिए 1.73 करोड़ और तमिल वर्जन से 1.32 करोड़ की कमाई कर चुकी है.
बता दें कि सालार ने रिलीज से एक दिन पहले देशभर में सभी भाषाओं की टिकट बिक्री को मिलाकर हुए एडवांस बुकिंग कलेक्शन से 29.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. तेलुगु में एडवांस बुकिंग कलेक्शन में प्रभास की फिल्म ने सबसे ज्यादा 20 करोड़ के आसपास का कारोबार रिलीज से एक दिन पहले किया है. जिसके बाद अभिनेता प्रभास की फिल्म ‘सालार’ आज दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है जिसे देखने के लिए प्रशंसक उर्वशी थिएटर के बाहर इकट्ठा हुए हैं.
ये भी पढ़ें:अजय देवगन का अपने पिता को लेकर बड़ा खुलासा.. 13 साल की उम्र में घर छोड़ बन गए गैंगस्टर
फिल्म में प्रभास के अलावा श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म 22 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी. दिलचस्प बात ये कि इस फिल्म की रिलीज के एक दिन पहले शाहरुख खान की राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘डंकी’ भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, लेकिन अब देखने की बात होगी कि इन दोनों में कौन बाजी मारेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…