यूटिलिटी

SBI समेत इन तीन बैंकों पर RBI का बड़ा एक्शन, लगा इतना जुर्माना, जानें वजह

Penalty On Banks: SBI समेत 3 बैंकों को RBI की तरफ से तगड़ा झटका लगा है. दरअसल, RBI ने एक बार फिर से बैंकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. वहीं, अबकी बार आरबीआई की गाज तीन बैंकों पर गिरी है. इनमें देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई , केनरा बैंक और सिटी यूनियन बैंक मौजूद हैं. इन बैंकों पर कई रेगुलेटरी नियमों के उल्लंघन के चलते लगभग 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

SBI समेत तीन बैंकों पर लगा जुर्माना

RBI ने बीते दिन बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर सबसे ज्यादा यानी की 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. बैंक पर आरोप है कि उसने डिपॉजिटर अवेयरनेस फंड स्कीम के कुछ नियमों का उल्लंघन किया है. वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय बैंक ने सिटी यूनियन बैंक पर 66 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. बैंक पर आरबीआई के एनपीए अकाउंट्स से जुड़े इनकम रिकग्निशन के प्रुडेंशियल नियमों और एडवांस प्रोविजनिंग नियमों के अलावा नो योर डायरेक्शन रूल के उल्लंघन का आरोप है. केनरा बैंक पर भी कुछ दिशानिर्देशों का पालन न करने का आरोप है. इसलिए बैंक पर 32.30 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई गई है.

क्या होगा ग्राहकों पर असर?

वहीं बात करें आडिशा के राउरकेला में स्थित ओसियन कैपिटल मार्केट लिमिटेड की तो आरबीआई ने इस बैंक पर भी 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. कंपनी पर एनबीएफसी से जुड़े नियमों का पालन न करने का आरोप था. RBI समय-समय पर रेगुलेटरी जांच के बाद ऐसी कार्रवाई करता रहता है. वहीं केंद्रीय बैंक ने बताया कि यह जुर्माना रेगुलेटरी जांच में पाई गई कमियों के बाद लगाया जाता है. इन फैसलों का बैंक के कस्टमर्स पर कोई असर नहीं होता है.

ये भी पढ़ें:WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी, अब नहीं ले पाएंगे Profile Picture का स्क्रीनशॉट

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई

31 जनवरी को केंद्रीय बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ रेगुलेटरी नियमों के उल्लंघन के चलते डिपॉजिट लेने पर रोक लगा दी थी. जिसकी वजह से पेमेंट्स बैंक 15 मार्च के बाद डिपॉजिट, क्रेडिट ट्रांजेक्शन या टॉप अप नहीं कर सकता. बीते दिन पेटीएम पेमेंट बैंक के को-फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है.

वन97 कम्यूनिकेशन लिमिटेड ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड से अपने नॉमिनी को वापस लेने का फैसला किया है जिसके बाद विजय शेखर शर्मा बोर्ड के सदस्य पद से भी इस्तीफा दे दिया है. पेटीएम पेंमेंट्स बैंक लिमिटेड का फ्यूचर बिजनेस अब पुनर्गठित बोर्ड के जरिए चलाया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

17 minutes ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

38 minutes ago

सोनिया गांधी को ललन सिंह का करारा जवाब, बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

Lalan Singh On Sonia Gandhi: सोनिया गांधी के कथित बयान पर JDU नेता और केंद्रीय…

38 minutes ago

डीयू छात्र संघ चुनाव मामले में NSUI को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव को चुनौती देने वाली NSUI…

38 minutes ago

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: 80 साल के मालिक हरिराम गुप्ता को कोर्ट से बड़ा झटका, मेडिकल बेल खारिज

दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामले में गिरफ्तार बिल्डिंग मालिक हरिराम गुप्ता को पटियाला…

44 minutes ago