किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब बजट में PM किसान योजना की बढ़ेगी राशि? हो सकता है बड़ा ऐलान

PM Kisan Yojana: 1 फरवरी 2025 को पेश होने वाली केंद्रीय बजट से सभी लोगों को बड़ी उम्मीद है. खासकर किसानों के लिए क्या घोषणाएं करेगी इस पर सभी की नजर है. किसान उम्मीद लगाए बैठे है कि कब बजट में इस बार पीएम किसान सम्मान निधि की मिलने वाली किश्त बढ़ सकती है. अभी किसानों को सालाना 6,000 रुपये पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलते हैं. जो कि चार महीनो के अंतराल पर 2000 रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं. योजना में अब तक 13 करोड़ से ज्यादा किसानों को लाभ मिल चुका है.

क्या किसान सम्मान निधि योजना?

देश की आधी से ज्यादा आबादी खेती और किसानी पर अपना जीवन यापन करती है. सरकार इन किसानों के हितों का खास तौर पर ध्यान रखती है. देश में आज भी कई किसान ऐसे हैं जो खेती और किसानी के जरिए ज्यादा आय अर्जित नहीं कर पाते हैं. इस तरह के किसानों को भारत सरकार की ओर से लाभ दिया जाता है. सरकार उनके लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाती है. इन्हीं में से एक किसान सम्मान निधि योजना भी है. भारत सरकार ने साल 2018 में किसानों को आर्थिक लाभ देने के लिए यह योजना शुरू की है. इसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक मदद करना है.

क्या PM किसान योजना की बढ़ेगी राशि?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभ ले रहे हैं. किसानों के लिए अब एक बड़ी खबर आ रही है. बता दें योजना में मिलने वाली लाभ की राशि में बढ़ोतरी हो सकती है. सालाना 6000 रुपये की रकम में 4000 रुपये का इजाफा देखने को मिल सकता है. 1 फरवरी 2025 को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा और इस बजट में किसानों के लिए केन्द्र सरकार की ओर से कई बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने से पहले जान लें ये जरूरी सुरक्षा नियम, नहीं तो हो सकती है परेशानी

किसानों को 19वीं किस्त का

1 फरवरी 2025 के केंद्रीय बजट में किसान इस बात की उम्मीद लगा रहे हैं कि किसान सम्मान निधि योजना में किस्त के पैसे भी बढ़ सकते हैं. बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में कल 18 किश्ते जारी की जा चुकी हैं. अब इस योजना में किसानों को 19वीं किस्त का इंतजार है जो कि फरवरी 2025 में जारी की जा सकती है.

देश के करोड़ों किसानों को होगा फायदा

अब देखना होगा कि 1 फरवरी 2025 को जब केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा. तो इसमें किसानों को मिलने वाले लाभ में सरकार की ओर से इजाफा किया जाता है या नहीं. अगर सरकार योजना में मिलने वाले लाभ की राशि में बढ़ोतरी करती है तो देश के करोड़ों किसानों को इसका सीधा फायदा होगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

4 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

4 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

5 hours ago