गणतंत्र दिवस परेड (फाइल फोटो.)
Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस परेड देखने का अनुभव हर भारतीय के लिए खास होता है. क्या आपने भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ परेड का लुत्फ उठाने के लिए टिकट बुक कर लिया है? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. इस साल परेड में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं. इनमें कई वस्तुओं को ले जाने पर सख्त पाबंदी लगाई गई है.
इस बार परेड में कौन होगा खास?
इस साल गणतंत्र दिवस परेड में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रोबोवो सुबयांटो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. साथ ही देश-विदेश के कई गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी इस परेड को और भी खास बनाएगी.
परेड में प्रवेश के लिए क्या जरूरी है?
परेड स्थल पर एंट्री के लिए आपके पास दो चीजें होना अनिवार्य हैं…
- वैध टिकट
- फोटो पहचान पत्र
इसके बिना आपको प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी. इसलिए अपने दस्तावेजों को पहले से तैयार रखें.
किन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध?
परेड स्थल पर सुरक्षा कारणों से निम्नलिखित चीजें ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है…
- खाने-पीने का सामान
- बैग, ब्रीफकेस, थैला
- रेडियो, ट्रांजिस्टर, टेपरिकॉर्डर
- कैमरा, दूरबीन, हैंडकैम
- सिगरेट, बीड़ी, लाइटर
- शराब, इत्र, स्प्रे
- ज्वलनशील पदार्थ और नुकीले हथियार
- रिमोट कंट्रोल कार, पावर बैंक, मोबाइल चार्जर
- थर्मस फ्लास्क, पानी की बोतल, छाता
इन वस्तुओं को साथ ले जाने की कोशिश न करें, वरना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
फोटो और वीडियो पर भी सख्ती
परेड के दौरान अनधिकृत फोटो खींचने या वीडियो बनाने की सख्त मनाही है. कार्यक्रम स्थल पर जारी किए गए प्रोटोकॉल का पालन करना हर विजिटर के लिए अनिवार्य होगा.
मेट्रो सेवाओं में बदलाव
गणतंत्र दिवस के दिन मेट्रो सेवाएं आम दिनों से पहले, सुबह 4 बजे शुरू होंगी. कर्तव्य पथ तक पहुंचने के लिए आप मंडी हाउस या केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन का उपयोग कर सकते हैं. वहां से कर्तव्य पथ सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर है.
अपनी यात्रा को बनाएं सुगम
अगर आप गणतंत्र दिवस परेड देखने जा रहे हैं, तो इन दिशानिर्देशों को ध्यान में रखें. यह न सिर्फ आपकी यात्रा को आसान बनाएंगे, बल्कि आपको किसी भी असुविधा से बचाएंगे.
इसे भी पढ़ें- Milk Price down: खुशखबरी! अमूल ने घटा दिए दूध के दाम, चेक करें नए रेट
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




