उत्तर प्रदेश

नोएडा के पोस्टमार्टम हाउस में लाशों के बीच अश्लील हरकत, आपत्तिजनक हालत में दिखा सफाईकर्मी; एक गिरफ्तार

Noida Postmortem House Video: इन दिनों नोएडा के पोस्टमार्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद महिला के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहा है. जबकि, वहां मौजूद दूसरा शख्स दोनों का वीडियो बनाता दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा शख्स सफाईकर्मी है जो कि पोर्टमार्टम हाउस में महिला को लेकर पहुंचा था. जिसके बाद महिला के साथ सफाईकर्मी की अश्लील हरकत कैमरे में कैद हो गई.

एक शख्स गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर अश्लीलता का यह वीडियो सामने आने के बाद पोर्टमार्टम हाउस की सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं. लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि बाहरी महिला के पोस्टमार्टम हाउस में आने से वहां मौजूद शवों के साथ छेड़छाड़ हो सकती है या साक्ष्य मिटाया जा सकता है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं, दूसरे शख्स की तलाश की जा रही है.

अश्लील हरकत रिकॉर्ड करता रहा शख्स

वीडियो में देखा गया है कि किस प्रकार से पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रीज वाले कमरे में एक शख्स बाहरी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में लेटा हुआ है. जबकि, दूसरा शख्स अपने मोबाइल से अश्लील हरकत को रिकॉर्ड कर रहा है. इसके अलावा वीडियो में शख्स को पोस्टमार्टम हाउस के अंदर इधर-उधर घूमते देखा जा सकता है.

कहां का है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला नोएडा के सेक्टर-94 में स्थित एक पोस्टमार्टम हाउस का है. बता दें कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति पोस्टमार्टम हाउस में सफाईकर्मी है. जबकि, उसके साथ दिख रही महिला बाहरी बताई जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

50 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

51 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

2 hours ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

3 hours ago