यूटिलिटी

Business Idea: केवल 10 हजार में शुरू करें ये बिजनेस और कमाए अच्छा मुनाफा, साल भर रहती है इसकी डिमांड

Business Idea: आज के इस बदलते दौर में फूड से लेकर एजुकेशन तक नए आइडिया के साथ बिजनेस शुरू करके अच्छी कमाई करना चाहते हैं. आप भी बिजनेस करने में दिलचस्पी रखते हैं. लेकिन यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि कौन सा कारोबार किया जाए तो आप स्टेशनरी के बिजनेस में अपना काम आगे बढ़ा सकते हैं बेहद कम पूंजी निवेश पर इस बिजनेस को शुरू किया जा सकता है. आज के इस दौर में पूरे साल स्टेशनरी के सामानों की जबरदस्त मांग रहती है. इसलिए इस कारोबार में ग्रोथ की संभावनाएं अधिक हो जाती है.

बेहतरीन जगह की तलाश करें

स्कूल- कॉलेज और कार्यालय के बाहर मौजूद स्टेशनरी की दुकानों पर हर वक्त काफी भीड़ देखने को मिलती है. ऐसे में आप इस कारोबार को शुरू करने के लिए सबसे पहले एक बेहतरीन जगह की तलाश करें. बता दें कि पेन पेंसिल नॉट पैड यह सब आइटम स्टेशनरी के सामानों में आते हैं. इनकी डिमांड कभी कम नहीं होती है. साथ ही आप अपनी स्टेशनरी की दुकान में शादी के कार्ड गिफ्ट जैसे कई चीजों को भी रह कर अच्छी कमाई कर सकते हैं.

ये भी पढ़े- Paytm: रिजर्व बैंक ने दिया पेटीएम को झटका, ऑनलाइन मर्चेंट्स को प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर लगाई रोक, जानें अब क्या होगा

यदि आप स्टेशनरी की दुकान खोलने की सोच रहे हैं, तो आपको शॉप एंड एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा आपको एक अच्छी खासी स्टेशनरी की दुकान खोलने के लिए 3000 से 4000 स्क्वायर मीटर की जगह की जरूरत पड़ सकती है. स्टेशनरी के बिजनेस को कम पूंजी के साथ खोला जा सकता है और इसमें अच्छे खासे मुनाफे की उम्मीद रहती है.

ये भी पढ़े- Bank Holidays: जल्दी निपटा लें अपने काम, दिसंबर में इन 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब रहेगी छुट्टी

सीमित संख्या में उत्पादों के साथ शुरुआत करें

एक अच्छी स्टेशनरी की दुकान स्थापित करने के लिए आपको लगभग 50 हज़ार से 60 हज़ार की आवश्यकता हो सकती है, लेकिन अगर आपको बहुत कम खर्च करना है, तो आप सीमित संख्या में उत्पादों के साथ शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन स्टेशनरी की दुकान खोलने के लिए कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी के जगह पर शॉप डाले.

Dimple Yadav

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

39 minutes ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

1 hour ago