यूथ को बिगाड़ रही हैं उर्फी’- बोले चेतन भगत तो भड़कीं एक्ट्रेस
मशहूर राइटर चेतन भगत अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा बयान दे जाते हैं जिससे वह लाइमलाइट में आ जाते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है हालाकि इस बार उन्होंने ये कमेंट उर्फी जावेद को लेकर किया है. जी हां चेतन भगत ने उर्फी के कपड़ों को लेकर कुछ ऐसा कमेंट कर दिया जिसे सुनकर उर्फी आग बबूला हो गईं. अब उर्फी को कोई कॉमेंट करे और उर्फ़ी उनको करारा जवाब ना दें तो ऐसा तो हो नहीं सकता. चेतन भगत के बयान पर उर्फी ने पलटवार कर ऐसा बयान दिया जिसे सुनकर लोग हैरान है.
चेतन भगत ने उर्फी जावेद के कपड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि, ‘मैंने उर्फी की सारी ड्रेसेज देखी हैं इसमें उर्फी की गलती नहीं. वो अपना करियर बना रही हैं. लोग बिस्तर में घुस कर उर्फी की तस्वीरें देखते रहते हैं. मैं खुद भी उर्फी की तस्वीरें देखकर आया हूं उसने सिर्फ़ दो फोन पहने हैं.’ चेतन भगत का अब ये बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
चेतन भगत के इस बयान पर उर्फी जावेद भड़क गयी और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए चेतन की ख़ूब लताड़ लगाई. उर्फी जावेद ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर चेतन भगत को ख़ूब खरी खोटी सुनाई. उर्फी जावेद ने कहा कि, ‘तुम लोग रेप कल्चर को बढ़ावा देना बंद कर दो. आगे कहा कि मर्दों को इस बर्ताव के लिए महिलाओं को जिम्मेदार ठहराना 80 के दशक की बात है मिस्टर चेतन. उर्फ़ी ने कहा हमेशा दूसरे जेंडर पर उंगली उठाओ अपनी गलती मत देखो. चेतन भगत को कहा कि तुम्हारे जैसे लोग यूथ को बिगाड़ रहे हैं मैं नहीं. तुम जैसे लोग आज के लड़कों को सिखा रहे हैं कि कैसे अपनी गलतियों को औरतों पर डाल दो’.
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…