यूटिलिटी

Cancelled Train: रेलवे ने रद्द कर दीं आज 296 ट्रेनें, जानें कैसे मिलेगा रिफंड

Cancelled Train:  भारतीय रेलवे ने विभिन्न कारणों से 10 दिसंबर 2022 को कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इसके अलावा कई ट्रेनों का रास्ता बदला गया है और कई ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है. इसमें पैसेंजर, मेल, सुपरफास्ट, और एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं. रेलवे ने ट्रेनों को कैंसिल करने का कोई पुख्ता कारण नहीं बताया है. हालांकि, ऐसा माना जाता है कि मेंटेनेंस कार्य व अन्य परिचालन संबंधी परेशानियों के कारण ट्रेनों को रद्द किया जाता है.

रेलवे ने आज 296 ट्रेनों को पूरी तरह  किया रद्द

रेलवे ने आज 296 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया है. वहीं, 58 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है. इसके अलावा रेलवे ने 28 ट्रेनों को रीशेड्यूल और डाइवर्ट किया है. इसमें 22 ट्रेनों को डाइवर्ट किया गया है जबकि 6 ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है. डाइवर्ट की गई ट्रेनें आज संभवत नए स्टेशनों से होकर गुजरेंगी. इसलिए घर से निकलने से पहले रद्द की गई, डायवर्ट की गई और रीशेड्यूल की गई ट्रेनों की लिस्ट जरूर देखें.

ये भी पढ़ें- Salaam Venky Leaked: रिलीज के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन ‘लीक’ हुई काजोल की फिल्म, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ेगा असर!

कैसे देखें कैंसिल हुई ट्रेनों की लिस्ट

भारतीय रेलवे और IRCTC की वेबसाइट से कैंसिल, रिशैड्यूल और डायवर्टेड ट्रेनों की जानकारी ली जा सकती है. ट्रेन का स्‍टेटस जानने के लिए रेलवे वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes पर या आईआरसीटीसी की वेबसाइट के लिंक https://www.irctchelp.in/cancelled-trains-list/#list2 पर जाना होगा. भारतीय रेल की वेबसाइट से ट्रेन का स्‍टेटस जानने का यह है तरीका.

1.ट्रेन का स्‍टेटस चेक करने के लिए enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं.

2.अब आपको कैप्‍चा भरना होगा.

3.अब Exceptional Trains ऑप्शन दिखेगा.

4.Exceptional Trains ऑप्शन पर क्लिक करें.

5.यहां रद्द, री-शेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों का ऑप्‍शन दिखेगा.

6.इन पर क्लिक करके आप रद्द, री-शेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों के बारे में जान सकते हैं.

7.Train Exceptional info पर क्लिक करके आप ट्रेन के नाम या नंबर से उसका स्‍टेटस चेक कर सकते हैं.

रिफंड कैसे मिलेगा?

अगर आपकी ट्रेन कैंसिल हो गई है तो आप टिकट के पैसे वापस ले सकते हैं. आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ई-टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को अपने आप ही रिफंड मिल जाता है. यात्री को उस बैंक खाते/क्रेडिट कार्ड/ई-वॉलेट में रिफंड मिल जाएगा जिससे उसने भुगतान किया था. रिजर्वेशन काउंटर से खरीदे टिकट को कंप्यूटरीकृत रिजर्वेशन काउंटर पर ट्रेन के शेड्यूल डिपार्चर के बाद 72 घंटे तक रद्द किया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

IAS छोड़ राजनीति में उतरीं दिव्या मित्तल, वीडियो जारी कर किया बड़ा ऐलान, इस पार्टी में होगी शामिल?

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…

19 minutes ago

Himachal Pradesh: हाई कोर्ट में निकली सरकारी नौकरी, 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…

22 minutes ago

‘Rise and Fall 2’ में होगी सिवेत तोमर की वापसी? सहवाग की लगेगी ‘अदालत’, घरवालों के वोट पर टिका फैसला

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…

30 minutes ago

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार PAK में भारत, शहबाज शरीफ भेजेंगे न्योता; क्या पाकिस्तान जाएंगे पीएम मोदी?

India-Pakistan SCO: पाकिस्तान में SCO नेशनल कोऑर्डिनेटर्स की बैठक में भारत का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ…

54 minutes ago

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

1 hour ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

1 hour ago