यूटिलिटी

Pan-Aadhaar linking: आपका पैन आधार से लिंक है या नहीं, एक SMS से ऐसे करें चेक

Pan-Aadhaar linking: पैन कार्ड और आधार नंबर को लिंक कराना जरूरी है. बैंक से लेकर कई जगहों पर फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन करने के लिए यह जरूरी है. सरकार द्वारा आधार नंबर को पैन से लिंक कराने की आखिरी तारी 31 मार्च 2023 निर्धारित की गई है. इस तारीख के बाद अगर आपका पैन लिंक नहीं है तो यह निष्क्रिय हो जाएगा.

पैन को आधार से लिंक करने की आखिरी समय सीमा को कई बार बढ़ाया जा चुका है. पिछले साल जून 2022 के बाद से सरकार ने 1000 रुपए का जुर्माना भी निर्धारित किया था. लेकिन अगर इस बार भी 31 मार्च, 2023 तक कोई अपने पैन को आधार से लिंक नहीं कराता है तो 1 अप्रैल, 2023 के बाद से यह अमान्य हो जाएगा. अमान्य होते ही आप बैंक से अधिक रकम निकालने से लेकर सरकार से किसी योजना में सब्सिडी लेने तक का काम नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा आयकर रिटर्न इत्यादी में भी आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए इस बार समय सीमा खत्म होने से पहले ही अपने पैन को आधार से लिंक करा लें.

इस तरह करें चेक कि पैन-आधार कार्ड से लिंक है या नहीं

अगर आपको इसे लेकर कोई कंफ्यूजन है कि आपने अपना PAN-Aadhar कार्ड से लिंक कराया था या नहीं तो भी चिंता की कोई बात नहीं आप ऑनलाइन अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको मात्र अपने मोबाइल से एक SMS करना होगा.

इसे भी पढें: UPI Lite: अब बिना इंटरनेट के भी होगा पेमेंट! Paytm पर मिलेगा 100 रुपए का कैशबैक

PAN आधार से लिंक है या नहीं इसके लिए करें यह SMS

अपने पैन को आप घर बैठे ही आधार से लिंक करा सकते हैं. इसके लिए आपको UIDPAN लिखने के बाद स्पेस देते हुए अपना आधार नंबर लिखना है. फिल इसे अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से 567678 या फिर 56161 पर भेज दें. आपके मैसेज के जाने के कुछ देर बाद आपके PAN का Aadhar से लिंक है या नहीं इसका संदेश आ जाएगा.

मैसेज के अलावा भी आप ऑनलाइन वेब पोर्टल https://uidai.gov.in/ पर जाकर भी अपने पैन को आधार से लिंक कर सकते हैं या इस बात की जानकारी ले सकते हैं कि यह लिंक है या नहीं. इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

Rohit Rai

Recent Posts

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

11 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

20 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

33 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

51 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

59 minutes ago