यूटिलिटी

दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी! घर के पास लगेगा MCD का कैंप, 15 नवंबर तक जमा कर सकेंगे प्रॉपर्टी टैक्स

Delhi MCD Property Tax Camp 2026: दिल्ली के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. अगर आपने अभी तक अपना हाउस टैक्स यानी प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया है और इसके लिए MCD ऑफिस के चक्कर काटने से बचना चाहते हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. दिल्ली नगर निगम (MCD) ने लोगों की सुविधा के लिए पूरी दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स हेल्पडेस्क कैंप लगाने का फैसला किया है. ये कैंप 1 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक लगाए जाएंगे. खास बात यह है कि लोगों को टैक्स जमा करने के लिए सिविक सेंटर या जोनल ऑफिस नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि उनके वार्ड, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) और मार्केट के आसपास ही कैंप लगाए जाएंगे.

घर के पास ही जमा कर सकेंगे प्रॉपर्टी टैक्स

MCD की इस पहल का मकसद दिल्ली के ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा देना है. इसके तहत अलग-अलग इलाकों में हेल्पडेस्क कैंप लगाए जाएंगे, जहां लोग अपना चालू टैक्स जमा करने के साथ पुराने बकाये का भी निपटारा कर सकेंगे. इससे खासतौर पर उन लोगों को राहत मिलेगी, जिन्हें टैक्स जमा करने के लिए निगम कार्यालयों में लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है. अब घर के नजदीक ही टैक्स से जुड़ी सुविधाएं मिल सकेंगी.

पेनल्टी और ब्याज से बचने का मिलेगा मौका

अगर किसी तकनीकी समस्या या अन्य वजह से आपका प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है, तो इन कैंपों में आपको इसकी पूरी जानकारी मिल सकेगी. MCD के अधिकारी मौके पर ही बकाया टैक्स की गणना करके बताएंगे. इससे लोगों को अपने टैक्स से जुड़ी देनदारी समझने और उसे समय पर जमा करने में मदद मिलेगी. समय पर भुगतान करने से लागू नियमों के मुताबिक अतिरिक्त पेनल्टी और ब्याज से बचने में भी मदद मिल सकती है.

RWA और मार्केट एसोसिएशन के साथ तय होंगी जगहें

इन कैंपों की लोकेशन तय करने के लिए MCD अलग-अलग जोन में RWA और मार्केट एसोसिएशन के साथ मिलकर काम कर रही है. इसका उद्देश्य ऐसे स्थानों पर कैंप लगाना है, जहां आसपास रहने वाले अधिक से अधिक लोगों को आसानी से सुविधा मिल सके. इससे लोगों को टैक्स जमा करने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले सोने-चांदी की चाल में यू-टर्न, 3000 रुपये तक उछले दाम; फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट्स

बुजुर्गों को मिलेगी खास मदद, जियो-टैगिंग की समस्या भी होगी दूर

MCD के इन कैंपों में सिर्फ प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा ही नहीं मिलेगी, बल्कि संपत्तियों की जियो-टैगिंग से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा. खास बात यह है कि बुजुर्गों और उन लोगों की भी मदद की जाएगी, जिन्हें ऑनलाइन फॉर्म भरने या डिजिटल प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी होती है. MCD कर्मचारी जरूरत पड़ने पर खुद उनके फॉर्म भरने में सहायता करेंगे. निगम की इस पहल का उद्देश्य लोगों को बिना किसी परेशानी और बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाए आसान, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

प्रीति अदाणी ने की पीएम मोदी के विजनरी नेतृत्व की तारीफ, बताया कैसे बदला काशी का स्वरूप?

Priti Adani on PM Modi Varanasi: अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी ने कहा कि…

21 seconds ago

7 KM तक कंधे पर बेटी को लेकर चली मां, एंबुलेंस भी नहीं पहुंची गांव

Andhra Pradesh Viral Story: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में एक मां अपनी 12 वर्षीय…

6 minutes ago

‘कमाई जितना जरूरी है सेवा’, वाराणसी में बोलीं प्रीति अदाणी- ग्रुप हर साल 1.3 करोड़ लोगों के जीवन में ला रहा बदलाव

Dr Priti Adani at Varanasi: अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी ने सामुदायिक कल्याण के…

12 minutes ago

झुंझुनूं हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी इलाके के चापोली गांव में सड़क निर्माण कार्य के…

20 minutes ago