देश

मध्य प्रदेश में खाकी पर भारी पड़ रहे शराब माफिया, ट्रक से कुचलकर खातेगांव TI दिलीप पुरी की हत्या, 1 करोड़ मुआवजे का ऐलान

TI Dilip Puri Death: मध्य प्रदेश के देवास में शराब माफिया ने ट्रक से खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. दिलीप पुरी का शव सोमवार को खातेगांव थाने पर पहुंचेगा, जहां गॉड ऑफ ऑनर दिया जाएगा. दिलीप पुरी की मौत पर सत्ता और विपक्ष के नेताओं ने दुख जताया है. विपक्ष ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

इस घटना को लेकर सीएम मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने और उनकी पत्नी को सब इंस्पेक्टर (SI) के पद पर नौकरी देने की घोषणा की है.

वहीं मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि देवास जिले के खातेगांव टीआई दिलीप पुरी पूर्ण निष्ठा से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए एक अप्रिय हादसे का शिकार होकर दिवंगत हो गए. पुरी ने बहादुरी और समर्पण भाव के साथ पुलिस सेवा में अपना सर्वस्व समर्पित किया. दुःख की इस घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं परिवारजन एवं पुलिस परिवार के साथ हैं.

उन्होंने कहा,

मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमेश्वर से दिगंवत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं. इस कठिन समय में परिवारजन को ईश्वर साहस और संबल प्रदान करें. मैंने देवास कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से बात की है. घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है. मैं आश्वस्त करता हूं कि इस घटना के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. सरकार इसके प्रत्येक दोषी को सलाखों के पीछे भेजेगी.

क्या है पूरा मामला?

यह मामला रविवार का है. देवास पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध शराब से भरा ट्रक हरदा की ओर से आ रहा है और इंदौर होते हुए गुजरात जाने वाला है. पुलिस टीमें ट्रक का पीछा कर रही थीं और आगे नाकाबंदी भी की गई थीं. इसी दौरान हरदा-नेमावर हाईवे पर ट्रक चालक पानी पीने के लिए रुका. खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी उसे पकड़ने के लिए मौके पर पहुंचे. उन्होंने चालक को ट्रक से नीचे उतरने के लिए कहा. इसी दौरान दोनों के बीच बहस होने लगी, तभी चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की. इसी दौरान दिलीप पुरी नीचे गिर गए और ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से निकल गया, जिससे उनकी मौत हो गई.

कांग्रेस ने साधा निशाना

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने दिलीप पुरी की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि देवास जिले में शराब माफिया द्वारा कुचल दिए जाने से खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी का निधन हो गया. मध्य प्रदेश में शराब माफिया के बुलंद हौसले अब जनता के बाद सिस्टम के लिए भी जानलेवा हो रहे हैं. सरकार की नाकामी का परिणाम अब मैदानी अमला भुगत रहा है. सरकार की अंधेरगर्दी और सत्ता में बैठे लोगों का लालच न जाने कितने और परिवार बर्बाद करेगा. पुरी को विनम्र श्रद्धांजलि.

ये भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir: SC का बड़ा झटका, राम मंदिर ट्रस्ट की निगरानी की मांग खारिज, सिविल कोर्ट का रास्ता साफ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि देवास के खातेगांव में शराब माफिया द्वारा टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या प्रदेश की कानून-व्यवस्था की हत्या की खुली घोषणा है. मैं उनकी मृत्यु पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं. प्रदेश की पहचान शराब माफिया, ड्रग्स माफिया, खनन माफिया, भू माफिया और रेत माफिया से हो चुकी है. मध्य प्रदेश में अब माफिया सरकार चला रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

मोदी सरकार परिसीमन को तैयार… 815 सांसद होंगे तो कितना बढ़ेगा खर्च? जानें सैलरी, भत्ते, घर सबका हिसाब

लोकसभा सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव से सांसदों की संख्या 545 से बढ़कर…

8 minutes ago

28 नवंबर को दीपथुन पर जलाएं दीप, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; नप गए अधिकारी

सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै के तिरुपरमकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथुन पर 28 नवंबर को दीप…

1 hour ago

सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, जमानत रद्द करने की याचिका पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत…

2 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप मामला; वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं

महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल राहत…

2 hours ago

पश्चिम बंगाल में संविदाकर्मियों की बल्ले-बल्ले, वेतन में 8 हजार रुपये तक का इजाफा; जानें और क्या बदला

पश्चिम बंगाल सरकार ने VB-G RAM G परियोजना के संविदाकर्मियों के मासिक मानदेय में 6,000…

2 hours ago

IPL-2027 पर MI की नजर: न..न..करते कप्तानी के लिए कैसे माने रोहित शर्मा?

Rohit Sharma Returns As MI Captain: मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले रोहित शर्मा…

2 hours ago