यूटिलिटी

क्या आपको मालूम है हर Petrol Pump पर बिल्कुल मुफ्त मिलती हैं ये सुविधाएं? यहां जानिए इनके बारे में

Petrol Pump Free Services: देश के सभी पेट्रोल पंप पर कोई भी कार चालक तभी विजिट करता है जब कार में पेट्रोल या डीजल खत्म हो जाते हैं. अमूमन लोगों को लगता है कि यहां सिर्फ पेट्रोल, डीजल और सीएनजी ही भरवाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेट्रोल पंप पर डीजल या अन्य ईंधन भरवाने के अलावा कई ऐसी सुविधाएं होती है जो बिल्कुल मुफ्त मिलती है. जिसके लिए आपको पैसे भी नहीं देने पड़ते हैं. अगर पेट्रोल पंप पर लोगों को इन सुविधाओं को दिए जाने से मना किया जाता है तो इस स्थिति में शिकायत करने पर कार्रवाई हो सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन-कौन सी सुविधाएं मुफ्त में मिलती है?

मुफ्त में गाड़ी के टायरों में भरवा सकते हैं हवा

हर महिने पेट्रोल और डिजल जैसी ईंधनों के दाम बढ़ने की जानकारी तो लगभग सभी के पास होती है लेकिन बहुत कम लोग होते हैं जिन्हें इस बात की जानकारी होती है कि पेट्रोल पंप पर फ्री में ही इन सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है. जिसमें आप अपनी गाड़ी के टायरों में मुफ्त में हवा भरवा सकते हैं. पेट्रोल पंप पर गाड़ी के टायरों में हवा भरवाने के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है. पेट्रोल पंप पर गाड़ी में हवा भरवाने के लिए एक खास व्यक्ति की ड्यूटी भी लगाई जाती है.

शौचालय की सुविधा

अगर सफर करते समय आपको शौचालय की जरूरत महसूस होती है तो इसके लिए हर पेट्रोल पंप पर आपके लिए दरवाजे खुले हैं. आप ईंधन बिना खरीदे भी किसी पेट्रोल पंप पर मौजूद टॉइलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. पेट्रोल पंप संचालक की जिम्मेदारी है कि उसका टॉयलेट रूम साफ सुथरा होना चाहिए. अगर किसी पेट्रोल पंप पर शौचालय नहीं है या साफ-सुथरा नहीं है तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं.

ये भी पढ़े:आपके फोन में है Google Chrome तो हो जाइए सावधान, सरकार ने जारी की उच्च स्तरीय चेतावनी

फर्स्ट एड किट की सुविधा

हर पेट्रोल पंप पर एक फर्स्ट एड बॉक्स होता है जहां जाकर आप मरहम पट्टी और दवाइयां आदि ले सकते हैं. अगर कोई दुर्घटना हो जाती है या कोई छोटी मोटी चोट लग जाती है तो अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर मौजूद फर्स्ट एड बॉक्स की मदद ले सकते हैं. इसके लिए पेट्रोल पंप आपसे कोई चार्ज नहीं ले सकते.

पीने के पानी की सुविधा

हर पेट्रोल पंप पर पीने के पानी की सुविधा होती है. देश के सभी फ्यूल एजेंसी को पानी की सुविधा उपलब्ध करना अनिवार्य है. आप यहां से फ्री में पानी ले सकते हैं. अगर आप चाहें तो वाटर बॉटल भी भर सकते हैं.

फायर सेफ्टी डिवाइस

हर पेट्रोल पंप पर फायर सेफ्टी डिवाइस लगे होते हैं. इनमें रेत से भरे बैग और आग बुझाने के उपकरण शामिल हैं. अगर आसपास कहीं आग लग जाती है तो फायर सेफ्टी डिवाइस आग बुझाने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं. इसके लिए पेट्रोल पंप आपको वह मना नहीं कर सकते और ना ही आपसे कोई चार्ज ले सकते हैं.

Akansha

Recent Posts

‘चिन्मय मिशन सिर्फ संस्था नहीं, एक विचार है’, पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन

Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…

24 minutes ago

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

56 minutes ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

1 hour ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

1 hour ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

2 hours ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

2 hours ago