यूटिलिटी

Elon Musk की घोषणा, नए X यूजर को एकाउंट से ट्वीट करने के लिए देनी होगी फीस

आमतौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल यूजर्स के लिए मुफ्त होता है. हालांकि एलन मस्क अपने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) का इस्तेमाल करने वालों से इसके लिए फीस लेने की योजना बना रहे हैं. उनका मानना है कि यह कदम बॉट समस्या को हल कर सकता है.

बॉट एक तरह से मैलवेयर होते हैं, जिसका इस्तेमाल यूजर के एकाउंट में सेंध लगाने, कॉन्टैकट की जानकारी के लिए इंटरनेट स्कैन करने, स्पैम भेजने या अन्य हानिकारक कार्य करने के लिए प्रोग्राम या हैक किया जा सकता है.

बॉट हमले रोकने का एकमात्र तरीका

माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर परिवर्तनों के बारे में पोस्ट करने वाले एक एक्स एकाउंट के जवाब में एलन मस्क ने कहा कि नए एकाउंट पर एक छोटा सा फीस लेना ‘बॉट हमले’ को रोकने का ‘एकमात्र तरीका’ है. एक अन्य यूजर को दिए गए जवाब में उन्होंने कहा कि नए एकाउंट बनाने के तीन महीने बाद बिना फीस चुकाए पोस्ट किए जा सकेंगे.

मस्क ने लिखा, ‘दुर्भाग्य से नए यूजर के लिखने तक पहुंच के लिए एक छोटा सी फीस बॉट्स के निरंतर हमले को रोकने का एकमात्र तरीका है. यह केवल नए यूजर्स के लिए है. वे 3 महीने के बाद मुफ्त में लिखने का काम (पोस्ट करने) कर सकेंगे.’

वार्षिक शुल्क

नीति में बदलाव को एक ऑटोमेटेड एकाउंट द्वारा चिह्नित किया गया था, जो एक्स प्लेटफॉर्म पर बदलावों को ट्रैक करता है. इस एकाउंट के अनुसार, कंपनी ने फिलीपींस और न्यूजीलैंड में उपयोगकर्ताओं के लिए 1 डॉलर की वार्षिक सदस्यता शुल्क लेने का प्रयोग किया है.

‘नॉट-ए-बॉट’ नियम और शर्तें पेज को इस बदलाव में शामिल किया गया है, जिसके अनुसार नए एकाउंट को अन्य ट्वीट्स को पोस्ट करने, लाइक करने, बुकमार्क करने या उत्तर देने से पहले ‘एक छोटा वार्षिक शुल्क’ का भुगतान करना होगा. नए एकाउंट अन्य एकाउंट को फॉलो करने और प्लेटफॉर्म को मुफ्त में ब्राउज करने में सक्षम होंगे.

एलन मस्क ने एक्स पर स्पैम और बॉट एकाउंट्स की चारों ओर फैले होने के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए इसके लिए प्लेटफॉर्म के विज्ञापन-संचालित मॉडल को जिम्मेदार ठहराया है. उनका मानना है कि बॉट्स के कारण बढ़ी हुई यूजर संख्या विज्ञापनदाताओं और निवेशकों को गुमराह कर सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

12 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

13 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

31 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

57 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

1 hour ago