यूटिलिटी

Facebook यूजर्स न करें ये मिस्टेक, वरना बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

फेसबुक (Facebook) को दुनिया के सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक माना जाता है. इस प्लेटफॉर्म के जरिए आप किसी के साथ भी आसानी से जुड़ सकते हैं और कोई भी आपसे असानी से कनेक्ट रह सकता है. फेसबुक पर आपका जानकार भी आपका दोस्‍त बन कर जुड़ सकता है और कोई अनजान भी जुड़ सकता है. अपने विचार व्‍यक्‍त करने और दोस्‍तों का दायरा बढ़ाने के लिए फेसबुक कमाल की चीज मानी जाती है. आजकल फेसबुक के जरिए कई तरह से ऑनलाइन फ्रॉड्स होने लगे हैं. कई फेसबुक यूजर्स को मोटी चपत भी लग गई है. अब आपको फेसबुक यूज करते समय ज्‍यादा सावधान रहने की जरूरत है. कुछ ऐसी ही बातें हैं, जिनका विशेष रूप से ध्‍यान रखना होगा. तो आइए, इनके बारे में जानते हैं.

फेसबुक के जरिए अगर आपको कोई भी लिंक मिल जाता है, तो आप उस लिंक पर क्लिक ने करें. आमतौर पर इन लिंक्‍स को लुभावने ऑफर्स के साथ दिया जाता है. बता दें कि किसी लिंक के जरिए आपके अकाउंट को हैक भी किया जा सकता है और फिर आपके प्रोफाइल में मौजूद निजी जानकारियों का भी गलत इस्तेमाल करके आपके बैंक खाते से पैसे तक निकाले जा सकते हैं.

फेसबुक पर आपको फ्री चीज़ें और बेहद सस्ते रेट पर सामान देने का दावा करने वाले विज्ञापनों से बचने की जरूरत है और इनके झांसे में कभी न आएं. ऐसे बहुत से मामले सामने आए होंगे, जिनमें यूजर्स विज्ञापनों के झांसे में आकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर देते है और उनके बैंक अकाउंट से सारे पैसे निकाल लिए जाते है.

ये भी पढ़ें- Insurance Policy: बंद हो गई LIC की ये दो टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी, जानें पॉलिसीधारकों का क्या होगा

फेसबुक पर अपने फ्रेंड लिस्ट में उसी इंसान को जोड़ सकते है, जिसे आप जानते हों. साथ ही आप फ्रेंड रिक्‍वेस्‍ट भेजते या स्‍वीकार करते समय यह भी तसल्‍ली कर लें कि वह फेक प्रोफाइल तो नहीं है. ऐसा इसलिए हम बता रहे है क्योंकि किसी भी अनजान को एड करने से वो आपके अकाउंट की इंफोर्मेशन की मदद से आपको साथ फ्रॉड भी कर सकता है.

 

Dimple Yadav

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago