यूटिलिटी

LPG Cylinder के दाम से लेकर आधार कार्ड तक… 1 सितंबर से होंगे ये 6 बड़े बदलाव, जानिए आपकी जेब पर कितना होगा असर

Rule Change From 1st September: देखते-देखते अगस्त का महीना खत्म होने वाला है और सितंबर की शुरुआत होने वाली है. यह महीना वित्तीय तौर पर बहुत जरूरी है. सिर्फ और सिर्फ 6 दिन का समय बाकी है और उसके बाद 1 अगस्त से देश में 6 बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे जो सीधे आपकी जेब पर असर डालने वाले हैं. इसमें एलपीजी सिलेंडर की कीमत से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियमों में चेंज तक शामिल हैं. साथ ही महंगाई भत्ते को लेकर सरकारी कर्माचारियों के लिए खास ऐलान हो सकता है. ऐसे में आज हम आपको 6 बड़े बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं.

एलपीजी सिलेंडर की कीमत

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है. ऐसे में इस बार भी सितंबर महीने में बदलाव की संभावना है. पिछले महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 8.50 रुपये की वृद्धि हुई थी, जबकि जुलाई में इसकी कीमत में 30 रुपये की कमी आई थी.

ATF और CNG-PNG की कीमतों में बदलाव

वहीं दूसरा बदलाव एलपीजी सिलेंडर की कीमतों के साथ-साथ हवाई ईंधन यानी ATF और सीएनजी-पीएनजी की दरों में भी बदलाव हो सकता है. तेल कंपनियां हर महीने इन ईंधनों की कीमतें संशोधित करती हैं, और यह बदलाव 1 सितंबर से लागू हो सकता है.

फ्री आधार कार्ड अपडेट

आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कराने की अंतिम तारीख 14 सितंबर 2024 है. इसके बाद आधार से संबंधित सेवाओं को आप अपडेट नहीं करा पाएंगे. 1 सितंबर के बाद आधार कार्ड अपडेट करने के लिए शुल्क लिया जाएगा. पहले फ्री अपडेट की अंतिम तारीख 14 जून 2024 थी, लेकिन इसे बढ़ाकर 14 सितंबर कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें: RBI का नया नियम आपको कर देगा खुश! अब fastag में बार-बार रिचार्ज करने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जानिए ऐसा क्‍या बदला

फर्जी कॉल और मैसेज जुड़ा नया नियम

1 सितंबर से फर्जी कॉल्स और मैसेज पर रोक लगाने के लिए नया नियम लागू होगा. टेलीकॉम नियामक ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे फर्जी कॉल्स और मैसेज को ब्लॉकचेन बेस डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी (DLT) प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दें.

यह नियम 30 सितंबर तक लागू होना है और इसके तहत 140 नंबर सीरीज से शुरू होने वाले टेलीमार्केटिंग कॉल्स और कमर्शियल मैसेजिंग को नियंत्रित किया जाएगा. ये बदलाव आपके खर्चों और वित्तीय योजनाओं पर प्रभाव डाल सकते हैं, इसलिए इन पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है.

क्रेडिट कार्ड से जुंड़ा नियम

वहीं पाचवां बदलाव 1 सितंबर से HDFC बैंक ने यूटिलिटी ट्रांजेक्शन पर रिवॉर्ड प्वाइंट्स की लिमिट तय कर दी है. ग्राहक अब हर महीने केवल 2,000 रिवॉर्ड प्वाइंट्स ही प्राप्त कर सकेंगे. इसके अलावा, थर्ड पार्टी ऐप्स से एजुकेशनल पेमेंट करने पर कोई रिवॉर्ड नहीं मिलेगा.

IDFC First बैंक क्रेडिट कार्ड पर भी बदलाव करेगा. न्यूनतम देय राशि को कम किया जाएगा और पेमेंट की तारीख 18 दिन से घटाकर 15 दिन की जाएगी. UPI और अन्य प्लेटफॉर्म पर RuPay क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को भी समान रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे.

महंगाई भत्ता

सितंबर में केंद्र सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान होने की संभावना है. उम्मीद की जा रही है कि सरकारी कर्माचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी कर सकती है. मौजूदा महंगाई भत्ता 50% है, जिसे 3% बढ़ाकर 53% किया जा सकता है. यह बढ़ोतरी कर्मचारियों की आय पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

16 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

27 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

35 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

44 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

47 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

57 minutes ago