यूटिलिटी

Gen Alpha: न शादी का सपना, न बच्चों की चाह, नई पीढ़ी के लिए करियर और दोस्ती ही सबसे बड़ी प्राथमिकता

जेन अल्फा शादी और बच्चों से ज्यादा करियर और दोस्ती को महत्व दे रही है. यह बदलती सोच आने वाले समय में समाज और अर्थव्यवस्था दोनों को प्रभावित कर सकती है. चलिए जानते है:

सोच और प्राथमिकताओं को लेकर स्पष्ट

जेन अल्फा यानी 2010 के बाद जन्मी गई नई पीढ़ी अपनी सोच और प्राथमिकताओं को लेकर पहले से काफी स्पष्ट (quite clear) नजर आ रही है. हाल ही में हुए एक सर्वे में यह सामने आया है कि यह पीढ़ी पारंपरिक लाइफ स्टाइल , खासकर शादी और बच्चों को लेकर एक्साइटेड नहीं है.

कम उम्र में ही ये बच्चे समझने लगे हैं कि वे अपनी जिंदगी में क्या नहीं चाहते, और यही बात उन्हें पिछली पीढ़ियों से बहुत ज्यादा अलग बनाती है.

शादी और परिवार के ढांचे से दूरी

सर्वे में 13 से 16 साल के करीब 700 किशोरों से बात की गई. इसमें पाया गया कि सिर्फ 51 प्रतिशत ही शादी को अपनी प्राथमिकता (Priority) मानते हैं, जबकि केवल 56 प्रतिशत ही भविष्य में बच्चे करना चाहते हैं. यानी लगभग आधी जेन अल्फा ( Zen alpha) शादी और परिवार के पारंपरिक ढांचे से दूरी बनाना चाहती है.

इसके बजाय ये बच्चे आर्थिक रूप से मजबूत बनने, अच्छा करियर बनाने और अपने दोस्तों के साथ मजबूत और अच्छे रिश्ते बनाने को ज्यादा अहमियत दे रहे हैं.

सही मार्गदर्शन की जरूरत

हालांकि, इनकी सोच साफ है, लेकिन एक बड़ी चुनौती भी सामने आई है. सर्वे के अनुसार, जेन अल्फा अपने लक्ष्यों को लेकर तो स्पष्ट है, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि पढ़ाई के बाद असली जिंदगी में कदम कैसे रखा जाए. विशेषज्ञों (Experts) का मानना है कि यह पीढ़ी आत्मनिर्भर बनना चाहती है, लेकिन उन्हें सही मार्गदर्शन (Guidance) की जरूरत है.

भविष्य में जन्म दर में बड़ी गिरावट

अगर हम पिछले आंकड़ों पर नजर डालें, तो शादी को लेकर दिलचस्पी हर पीढ़ी के साथ घटती गई है. जहां बेबी बूमर्स में लगभग 96 प्रतिशत लोगों ने शादी की, वहीं जेन एक्स में यह आंकड़ा 82 प्रतिशत और मिलेनियल्स में 67 प्रतिशत तक गिर गया. जेन Z (Gen Z) में यह करीब 56-58 प्रतिशत है, और अब जेन अल्फा में यह और कम होता दिख रहा है.

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर यह ट्रेंड जारी रहा, तो भविष्य में जन्म दर में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है. इससे आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है, क्योंकि काम करने वाली आबादी कम होगी और बुजुर्गों की संख्या बढ़ेगी.

यह भी पढ़े: ‘अनुष्का भाभी गुस्सा हो जाएगी…’ विराट कोहली ने लाइक की जर्मन इंफ्लुएंसर की हॉट फोटो, लोग लेने लगे मजे

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

आडंबरी गुरुओं पर करारा तमाचा! ‘हनुमान अंश’ ने खोला सच, जानिए कौन है असली और फरेबी संत?

Hanuman Ansh Movie: 'हनुमान अंश' फिल्म ने याद दिलाए नीब करौरी बाबा और ब्रज के…

12 minutes ago

DCAC में भाषा और डिजिटल क्रांति का संगम: ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

दिल्ली यूनिवर्सिटी के DCAC में ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं: नूतन विमर्श का निर्माण’ विषय…

15 minutes ago

​हिटमैन का ‘जिगरी’ गब्बर: 350 रन का प्रेशर और वो एक हंसी… रोहित शर्मा ने सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा

Rohit Sharma Shikhar Dhawan Friendship: रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी ने मैदान…

30 minutes ago

JPSC परीक्षा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच वाली याचिका दूसरी बेंच को ट्रांसफर की, 5 अक्टूबर को सुनवाई

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में गड़बड़ियों की CBI जांच वाली याचिका को सुप्रीम…

49 minutes ago