Gold Price Today
Gold Price: सरकार द्वारा आम बजट पेश करने बाद के बाद देश भर में सोने-चांदी की दुकानों पर बे-मौसम की भीड़ उमड़ पड़ी है. बजट 2024-25 आने के बाद सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. बजट में सोने पर 10 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी और 5 प्रतिशत कृषि उपकर को घटाकर 5 और 1 प्रतिशत कर दिया गया है. इस फैसले के बाद बीते दो दिनों में सोना 4000 रुपए और चांदी 3600 रुपए सस्ती हो गई है. बुधवार सुबह से ही बुलियन व्यापारियों को सोने की कीमत जानने वाले ग्राहकों के फोन आ रहे हैं. ग्राहकों को सोने की कीमत में कमी का पता चला, लेकिन रेट में कमी उतनी नहीं हुई जितनी कस्टम ड्यूटी में हुई थी. बुलियन ट्रेडर्स के संगठन को कीमतों के बारे में स्पष्ट कर रही हैं.
सराफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि बजट से पहले बाजार में बिक रहे सोने की कीमत में 15% कस्टम ड्यूटी और 3% GST शामिल था. अब यह 6% कस्टम ड्यूटी और 3% GST है. यानी, 73,500 रुपए में से 18% कस्टम ड्यूटी और GST घटाकर सोने की वास्तविक कीमत निकलती है. लोगों को जैसे ही पता चला है कि सोने की कीमतों में गिरावट आने की खबर सामने आई है, कस्टमर इस बात की जानकारी लेने पहुंच रही है कि पहले के मुकाबले कीमत कितनी कम हुई है.
आभूषण व्यापारियों का कहना है कि बजट के बाद से आभूषण बाजार में नई जान आ गई है. बड़ी संख्या में लोग सोने और चांदी के गहने खरीदने आ रहे हैं. बाजार में आई इस तेजी से आभूषण व्यापारी बेहद खुश हैं. आभूषण व्यापारियों का कहना है कि नवरात्रि से सोने की मांग रिकॉर्ड तोड़ सकती है. नवंबर से जून तक शादी का मौसम है. बाजार का मानना है कि जनवरी तक सोने की कीमत 85,000 रुपए तक पहुंच सकती है.
Budget 2024 से पहले सोने और चांदी के भाव में हर दिन बढ़ोतरी देखी जा रही थी, लेकिन अब सोना-चांदी तेजी से गिर रहा है. दरअसल, वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने अपने बजट भाषण में सोने और चांदी समेत अन्य मेटल्स पर कस्टम ड्यूटू घटाने का ऐलान किया था. सरकार ने सोना (Gold) और चांदी (Silver) पर पहले से लागू कस्टम ड्यूटी कम करके अब 6% कर दिया है. इस फैसले के बाद सोना एमसीएक्स पर तेजी से गिरा और 4000 रुपये सस्ता हो गया.
बजट के अगले दिन, यानी 24 जुलाई को सोना 408 रुपए गिरकर 69,194 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया था. 23 जुलाई को यह 3600 रुपए गिरा था. दूसरी ओर, चांदी 22 रुपए गिरकर 84,897 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई. कल यानी कि 24 जुलाई को चांदी 3600 रुपए गिरी थी.
सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी भारी गिरावट देखी जा रही है. पिछले तीन दिन में ही चांदी के भाव 8000 रुपये प्रति किलो सस्ता हुआ है. 22 जुलाई 2024 को चांदी के भाव MCX पर 89203 रुपये प्रति किलो थे, लेकिन बजट वाले दिन चांदी के भाव करीब 5000 रुपये किलो घट गए. आज इसके दाम में 3000 रुपये की कमी आई है. MCX पर ये आज 81891 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है. इस हिसाब से देखा जाए तो चांदी के भाव में पिछले 3 दिन में 8000 रुपये की कमी आई है.
बजट में सरकार द्वारा सोने के आयात पर शुल्क 15% से घटाकर 6% कर दिया गया है. इसके बाद मंगलवार को सोने की कीमतें ₹72,609 प्रति 10 ग्राम से घटकर बुधवार को ₹69,194 प्रति 10 ग्राम रह गईं. इस प्रकार सोने की कीमतों में ₹3,415 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई. उल्लेखनीय है कि व्यापार घाटा बढ़ने के बाद केंद्र ने जुलाई 2022 में सोने पर सीमा शुल्क बढ़ा दिया था. चूंकि भारत घरेलू मांग को पूरा करने के लिए सोने के आयात पर निर्भर है, इसलिए पीली धातु की खपत में किसी भी तरह की वृद्धि का असर व्यापार घाटे पर पड़ता है, अगर निर्यात उसी अनुपात में नहीं बढ़ता है. ऐसी स्थिति में सरकार को एक बार फिर सोने पर सीमा शुल्क बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है. भारत सालाना 800-850 टन सोने का आयात करता है.
-भारत एक्सप्रेस
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…