Gold Rate
Gold Rate: अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए खास है. दरअसल, सोने की कीमतों में भारी उछाल आया है और इसका भाव अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया है मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव ₹87,540 यहीं घरेलु मार्केट में भी सोने का दाम आसमान छू रहे हैं. आइए जानते हैं कि कितनी बढ़ी कीमत और अब क्या है सोने का दाम
22 कैरेट सोना: ₹80,110 प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना: ₹87,390 प्रति 10 ग्राम
देश में होली से पहले सोने पर महंगाई का रंग चढ़ा नजर आ रहा है. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज या एमसीएक्स पर 4 अप्रैल 2025 की एक्सपायरी वाले सोने में वायदा कारोबार तेजी के साथ शुरू हुई और खुलने के साथ ही Gold Price नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया. सोने की वायदा… कीमतों में करीब 200 रुपये की तेजी दर्ज की गई जिससे कि 22 कैरेट का दाम अब 80,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो इसका लाइफ टाइम हाई लेवल है.
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में आर्थिक अस्थिरता के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोने की मांग बढ़ी है. मुद्रास्फीति की चिंताएं: बढ़ती मुद्रास्फीति के चलते निवेशक सोने में निवेश को सुरक्षित मान रहे हैं, जिससे कीमतों में उछाल आया है. मुद्रा मूल्य में उतार-चढ़ाव: डॉलर और अन्य प्रमुख मुद्राओं के मूल्य में उतार-चढ़ाव के कारण सोने की कीमतों पर प्रभाव पड़ा है.
भारत एक्सप्रेस
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…
सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…