लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, श्याम मीरा सिंह का ईशा फाउंडेशन पर वीडियो हटाने को कहा

दिल्ली हाईकोर्ट ने गूगल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स व मेटा को पत्रकार तथा यूटय़ूबर श्याम मीरा सिंह का ईशा फाउंडेशन एवं उसके संस्थापक जग्गी सद्गुरु से संबंधित हालिया वीडियो को हटाने का आदेश दिया है. जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने विवादित वीडियो को आगे भी साझा न करने का निर्देश दिया. साथ ही लोगों को किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो अपलोड करने से भी प्रतिबंधित कर दिया. जस्टिस ने यह अंतरिम आदेश ईशा फाउंडेशन की अर्जी पर दिया. कोर्ट 9 मई को अगली सुनवाई करेगा.

सिंह ने हाल ही में ईशा फाउंडेशन में कुछ मुद्दों पर रिपोर्टिग करते हुए एक वीडियो अपलोड किया था. ईशा फाउंडेशन ने उसके बारे में कहा था कि यह वीडियो दुर्भावनापूर्ण व झूठा है. फाउंडेशन के वकील ने कोर्ट से कहा कि श्याम मीरा सिंह ने 19 फरवरी को उसके मुवक्किल को एक ईमेल भेजा था, जिसमें कहा गया था कि वह एक यूट्यूब पत्रकार है. वह सुरु के नाबालिग लड़िकयों को अपने ऊपरी कपड़े उतारने के लिए कहने के बारे में एक वीडियो बनाने का इरादा रखता है. सिंह ने आरोपों के बारे में कुछ सवाल भी पूछे थे.

पत्रकार श्याम मीरा सिंह पर आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो को पिछले महीने महाशिवरात्रि से महज दो दिन पहले रणनीतिक और जानबूझकर जारी किया गया था. सिंह ने ऐसा कोयंबटूर में ईशा फाउंडेशन के महाशिवरात्रि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति को लेकर हंगामा खड़ा करने के लिए किया था. साथ ही गैर मुद्दे को सनसनीखेज बना दिया.

वकील ने यह भी कहा कि यह वीडियो दुनिया के लिए खुला है. वीडियो को नौ लाख से अधिक बार देखा गया है और 13 हजार से अधिक टिप्पणियां हैं. इसको लेकर अपमानजनक ट्वीट हैं. दशकों से बनी प्रतिष्ठा को इस तरह से खत्म नहीं किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: रोहिणी कोर्ट ने 10 वर्षीय बालक की हत्या व कुकर्म मामले में दोषी को सुनाई उम्रकैद

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

21 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

34 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

40 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

52 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago