Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Gold Rate: होली से पहले सोने की कीमतों ने बना दिया नया रिकॉर्ड, जानें कितने रुपये में मिल रहा 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड

Gold Rate: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, नया ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव ₹87,540  यहीं घरेलु मार्केट में भी सोने का दाम आसमान छू रहे हैं.

Gold Rate

Gold Rate

Gold Rate: अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए खास है. दरअसल, सोने की कीमतों में भारी उछाल आया है और इसका भाव अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया है मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव ₹87,540  यहीं घरेलु मार्केट में भी सोने का दाम आसमान छू रहे हैं. आइए जानते हैं कि कितनी बढ़ी कीमत और अब क्या है सोने का दाम

मुख्य शहरों में सोने के ताजा भाव (13 मार्च 2025)

दिल्ली

  • 22 कैरेट सोना: ₹80,260 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹87,540 प्रति 10 ग्राम.

मुंबई

  • 22 कैरेट सोना: ₹80,110 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹87,390 प्रति 10 ग्राम

चेन्नई

22 कैरेट सोना: ₹80,110 प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट सोना: ₹87,390 प्रति 10 ग्राम

लखनऊ

  • 993.2 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • जयपुर में 992.8 रुपये प्रति 10 ग्राम है

कारोबार शुरु होते सोने की कीमत बढ़ी

देश में होली से पहले सोने पर महंगाई का रंग चढ़ा नजर आ रहा है. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज या एमसीएक्स पर 4 अप्रैल 2025 की एक्सपायरी वाले सोने में वायदा कारोबार तेजी के साथ शुरू हुई और खुलने के साथ ही Gold Price नए रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया. सोने की वायदा… कीमतों में करीब 200 रुपये की तेजी दर्ज की गई जिससे कि 22 कैरेट का दाम अब 80,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो इसका लाइफ टाइम हाई लेवल है.

बढ़ती  कीमतों  के कारण

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में आर्थिक अस्थिरता के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोने की मांग बढ़ी है. मुद्रास्फीति की चिंताएं: बढ़ती मुद्रास्फीति के चलते निवेशक सोने में निवेश को सुरक्षित मान रहे हैं, जिससे कीमतों में उछाल आया है. मुद्रा मूल्य में उतार-चढ़ाव: डॉलर और अन्य प्रमुख मुद्राओं के मूल्य में उतार-चढ़ाव के कारण सोने की कीमतों पर प्रभाव पड़ा है.

ये भी पढ़े होली से पहले हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, दो दिन की गिरावट के बाद इस कंपनी के शेयर्स में उछाल

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital