यूटिलिटी

Gold-Silver Rate: शादियों का सीजन आते ही बढ़ने लगे सोने के दाम, जानें आज गोल्ड-सिल्वर के रेट

देश में आज सोने के भाव में उछाल आ गया है. जिसके बाद सर्राफा बाजार में ज्वैलर्स के चेहरे पर रौनक आ गई है. वहीं सोने के साथ ही चांदी की कीमती धातुओं में भी उछाल देखा जा रहा है. सोने के दाम 52 हजार 300 रुपये के लेवल के पास आ गया और वहीं चांदी भी 62 हजार के रुपये के ऊपर के कारोबार पर है. इसी के साथ देश की शहरों में भी सोने के दाम अलग-अलग तय किए गए है.

सोने में कितने रुपये का आया उछाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोने के दाम में 0.50 फीसदी की उछाल आई. इसके साथ ही सोना अब 52,596 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर कारोबार कर रहा है. और इसमें अच्छी खरीदारी से जोरदार रुझान बना हुआ है. सोना और चांदी दोनों ही कीमती धातु आज तेजी के साथ कारोबार कर रही हैं.

चांदी में कितना आया उछाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के रेट में काफी उछाल देखने को मिला है. इसमें 0.76 फीसदी की उछाल आई है. अब ये 62 हजार रुपये प्रति किलो के रेट को पार कर गई है. चांदी के रेट 62,040 रुपये प्रति किलो के रेट पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं चांदी की इंडस्ट्रियल मांग में भी तेजी आई है. इसके आने से दामों में अच्छा उछाल आ रहा है.

शहरों में अलग-अलग दाम

अहमदाबाद में 24 कैरेट समन सोने में 30 रुपये की तेजी के साथ 52,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. वही बैंगलुरू में भी 24 कैरेट सोना 30 रुपये की तेजी के साथ 52670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. चैन्नई में 24 कैरेट सोना 90 रुपये की तेजी के साथ 53470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. सूरत में 24 कैरेट सोना 30 रुपये की तेजी के साथ 52670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.पुणे  में 24 कैरेट सोना 50 रुपये की तेजी के साथ 52670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

बता दें कि एक शहर के अंदर भी सोने-चांदी के दामों में अंतर हो सकता है. लेकिन मिला जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है. दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के दाम के ऊपर मेकिंग चार्ज का खर्चा होता है. आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है.

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

8 महीने, 30 DNA टेस्ट… फिर भी खाली हाथ CBI; पटना NEET छात्रा मौत मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट…

13 minutes ago

राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख कौन देगा? सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त

चेक बाउंस से जुड़े कानूनी मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की…

15 minutes ago

‘पीछे नहीं हटेंगे’, ट्रंप को ईरान का खुला अल्टीमेटम… अभी खत्म नहीं हुई जंग!

Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…

26 minutes ago

‘एक साधारण परिवार से निकलकर रचा इतिहास…’ अमित शाह ने पीएम मोदी के शासन के गिनाए 25 साल

Gurugram News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा…

27 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य के बाद वृंदावन में एक और कांड, गुरुकुल में जहरीली गैस से 4 छात्रों की तड़पकर मौत

वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित संस्कृत गुरुकुल में पानी के गहरे टैंक की सफाई के…

34 minutes ago

नायडू ने पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक, बोले- अगले 20 साल तय करेंगे भारत की जगह

Chandrababu Naidu On PM Modi: चंद्रबाबू नायडू ने अपने लेख में कहा कि पीएम मोदी…

41 minutes ago