यूटिलिटी

सर्राफा बाजार में लौटी रौनक: सोना-चांदी दोनों के दाम उछले, जानें आज का ताजा भाव

Gold Silver Price Today: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं या फिर सराफा बाजार में निवेश करते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते घरेलू बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला है. पिछले कुछ दिनों के उतार-चढ़ाव के बाद अब सोने और चांदी के तेवर एक बार फिर बदलते दिख रहे हैं, जिससे खरीदारों और निवेशकों की हलचल बढ़ गई है.

विदेशी बाजारों में आई रिकॉर्ड तेजी

ग्लोबल मार्केट यानी Comex में सोने की कीमतों को अच्छा-खासा सपोर्ट मिला है. अमेरिकी डॉलर में आई कमजोरी और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदें कम होने की वजह से सोने ने रफ्तार पकड़ ली है. आंकड़ों पर नजर डालें तो इंटरनेशनल मार्केट में सोना 1.63% (लगभग $69.20) की भारी बढ़त के साथ 4,194 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी ने भी लंबी छलांग लगाई है. इसमें 2.83% की तेजी आई है और यह 62.790 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है.

घरेलू बाजार में क्या हैं भाव?

ग्लोबल मार्केट में मची इस हलचल का सीधा असर भारत के घरेलू वायदा बाजार पर भी साफ दिख रहा है. भारतीय बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव फिलहाल ₹1.45 लाख से लेकर ₹1.47 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है.
साथ ही सोने के कदम से कदम मिलाते हुए चांदी भी करीब 2% से ज्यादा उछलकर ₹2.37 लाख से ₹2.38 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है.

ये भी पढ़ें- ऑनलाइन शॉपिंग का मेगा मौका! IPhone 17 हुआ सस्ता, Amazon-Flipkart सेल में प्रीमियम फोन्स पर बंपर ऑफर

क्यों अचानक महंगे हो गए सोना-चांदी?

बाजार के जानकारों का कहना है कि इस तेजी के पीछे मुख्य रूप से चार बड़े कारण काम कर रहे हैं. सबसे पहला कारण है अमेरिका के कमजोर जॉब डेटा, जिसकी वजह से डॉलर इंडेक्स नीचे गिरा है. दूसरा, आने वाले समय में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना बेहद कम नजर आ रही है. इसके अलावा दुनिया भर में चल रही आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच लोग सोने को सेफ हेवन यानी सबसे सुरक्षित निवेश मान रहे हैं जिससे इसकी डिमांड अचानक बढ़ गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

कल 1400 अंक टूटा, आज 1400 अंक उछला: आखिर बाजार में क्यों आया इतना बड़ा पलटवार?

Stock market today: पिछले कारोबारी सत्र में 1400 अंकों से ज्यादा फिसलने के बाद बुधवार…

45 minutes ago

100 सीटों की जिद, 26 का ऑफर और 5 पर ‘ब्रेकिंग’! अखिलेश ने इमरान मसूद के गढ़ में उतारे उम्मीदवार, कांग्रेस में छिड़ी रार?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा ने पांच सीटों पर उम्मीदवारों की पहली…

53 minutes ago

देर रात शराब पार्टी, बंद कैफे और दरिंदगी…दिल्ली के प्रीत विहार में 22 वर्ष की युवती से गैंगरेप

दिल्ली के प्रीत विहार स्थित सल्तनत कैफे में देर रात शराब पार्टी के दौरान 22…

2 hours ago

अगले 24 घंटे 8 राज्यों में उत्पात मचाएगा मौसम! 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, ठंड और कोहरे का भी अलर्ट

IMD ने दक्षिण भारत के कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश, बिजली गिरने और…

3 hours ago

शिव योग और रोहिणी नक्षत्र का संयोग…! जानें 25 नवंबर का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज 25 नवंबर 2026, बुधवार को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शाम…

3 hours ago