यूटिलिटी

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए खुशखबरी! आज अचानक धड़ाम हुए दाम, जानें आपके शहर में क्या है नया भाव

Gold Silver Price Today: इस हफ्ते की शुरुआत तो सोने और चांदी के लिए काफी शानदार रही थी. कल यानी 17 अगस्त को इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घरेलू बुलियन बाजार तक में कीमती धातुओं के तेवर काफी कड़े थे और इनमें तेजी देखने को मिली थी. लेकिन कहते हैं ना कि मार्केट का मिजाज पलक झपकते बदल जाता है, और आज यानी 18 अगस्त को ऐसा ही देखने को मिला है. इंटरनेशनल मार्केट में सोना और चांदी दोनों धड़ाम हो गए हैं, जिसका सीधा असर हमारे घरेलू बाजार पर भी पड़ा है. अगर आप भी इन दिनों ज्वैलरी या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है.

ग्लोबल मार्केट में लुढ़के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इंटरनेशनल मार्केट में सोना करीब 0.46 फीसदी लुढ़ककर 4452.90 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया है. वहीं चांदी के तेवर तो और भी ज्यादा ढीले पड़े हैं और यह 1.35 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 65.335 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती नजर आई. ग्लोबल मार्केट की इस सुस्ती का असर भारत के वायदा बाजार यानी एमसीएक्स पर भी साफ-साफ देखने को मिला है.

MCX पर क्या रहा हाल?

घरेलू वायदा बाजार में भी सोने और चांदी के खरीदारों को आज अच्छी खासी राहत मिली है. एमसीएक्स पर आज कारोबार के दौरान सोने की कीमत में लगभग 691 रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 1,55,149 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा. दूसरी ओर, चांदी के दाम में तो और भी बड़ी सुस्ती देखने को मिली और यह करीब 2,248 रुपये टूटकर 2,35,800 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई.

क्या हैं आज के ताजा भाव?

अगर बात करें रिटेल मार्केट और आम ग्राहकों की, तो आज भारत में अलग-अलग कैरेट के सोने के दाम नीचे आए हैं:

24 कैरेट सोना: बाजार में शुद्ध सोना गिरकर लगभग 1,55,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है.

22 कैरेट सोना: आम गहने बनाने में इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट गोल्ड करीब 1,42,569 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है.

18 कैरेट सोना: इसके दाम भी घटकर करीब 1,16,648 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहे हैं.

चांदी के भाव: वहीं खुदरा बाजार में चांदी की चमक फीकी पड़ी है और यह लगभग 2,36,820 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही है.

अगर आप पिछले कुछ दिनों से सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे थे लेकिन ऊंचे दामों की वजह से रुके हुए थे, तो आज का दिन आपके लिए खरीदारी करने का एक अच्छा मौका साबित हो सकता है. बाजार के जानकारों का मानना है कि ग्लोबल ट्रेंड्स को देखते हुए अभी कीमतों में उतार-चढ़ाव का यह दौर आगे भी जारी रह सकता है.

ये भी पढे़ं- त्योहारों और शादियों के सीजन से पहले सरकार का बड़ा कदम, देश में नहीं होगी एलपीजी सिलेंडर की कमी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

2 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

16 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

16 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

19 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

24 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

38 minutes ago