Gold Silver Price Today: दुनियाभर में मचे भू-राजनीतिक घमासान का असर अब सीधे आपकी जेब और निवेश पर दिखने लगा है. अमेरिका और ईरान के बीच गहराते सैन्य तनाव के बीच भारतीय सर्राफा बाजार से एक राहत भरी खबर आई है. आज घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि दिलचस्प बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 0.37% की मजबूती के साथ 4066.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है लेकिन इसके उलट भारतीय बाजारों में सोने के दाम टूटे हैं.
आज घरेलू बाजार में सोना 0.36% तक सस्ता हुआ है. आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में सोने और चांदी का क्या भाव चल रहा है और इस उतार-चढ़ाव की असली वजह क्या है.
अगर आप आज सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह अच्छा मौका हो सकता है. आज अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के दाम कुछ इस तरह हैं:
24 कैरेट गोल्ड: आज इसकी कीमत 510 रुपये गिरकर 1,42,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. बुधवार को यही सोना 1,42,730 रुपये पर बिक रहा था.
22 कैरेट गोल्ड: इसके दाम में आज 410 रुपये की कमी आई है. कल के 1,31,410 रुपये के मुकाबले आज यह 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है.
18 कैरेट गोल्ड: बजट रेंज का यह सोना आज 380 रुपये सस्ता होकर 106,665 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जो कल 107,045 रुपये पर था.
सोने के विपरीत चांदी खरीदने वालों को आज तगड़ा झटका लगा है. आज घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में 1.16% की भारी तेजी देखी गई है. चांदी आज करीब 2500 रुपये महंगी होकर 2,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी आज 0.21% मजबूत होकर 59.23 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर कारोबार कर रही है.
ये भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान जंग के बीच भारत सरकार का बड़ा कदम; डीजल और हवाई ईंधन के एक्सपोर्ट पर लगाया भारी टैक्स
आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि जब ग्लोबल मार्केट में सोना मजबूत है तो भारत में यह सस्ता क्यों हो रहा है? दरअसल सोना पिछले कुछ समय से अपने रिकॉर्ड हाई लेवल पर चल रहा था. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के खतरों को देखते हुए बड़े संस्थागत निवेशकों और केंद्रीय बैंकों ने ऊंचे दामों पर अपनी होल्डिंग बेचना शुरू कर दिया है. इसके अलावा कई बड़े निवेशक गोल्ड ईटीएफ से अपना पैसा निकालकर लिक्विड कैश या शेयर बाजार की तरफ शिफ्ट कर रहे हैं जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…