यूटिलिटी

Google Search में हुआ बड़ा बदलाव, ‘अनलिमिटेड’ सर्च रिजल्ट दिखाना किया बंद, अब नहीं कर सकेंगे स्क्रॉल पर स्क्रॉल

Google Search Results: हम कोई भी चीज सर्च करने के लिए हम गूगल का इस्तेमाल करते है. यह दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है लेकिन अब दुनिया की सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल (Google) अपने सर्च रिजल्ट में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. आपने अक्सर देखा होगा कि जब हम गूगल पर कुछ सर्च करते हैं तो उसके साथ कई रिजल्ट सामने आते हैं. वहीं दिए गए रिजल्ट से हम अपना टॉपिक सेलेक्ट कर लेते हैं.  नीचे स्क्रॉल करने का सिलसिला कभी नहीं रुकता, हम बस स्क्रॉल करते रहते हैं. ‘More Result’ पर क्लिक करने से आपको फिर से सर्च रिजल्ट दिखने लगते हैं. यह गूगल का इनफिनिट स्क्रॉल सर्च फीचर है.

सर्च रिजल्ट दिखना होगा बंद

रिपोर्ट के मुताबिक टेक दिग्गज Google सर्च रिजल्ट में लगातार स्क्रॉलिंग को बंद करने वाला है, इसे ठीक दो साल पहले पेश किया गया था. एक रिपोर्ट के अनुसार, Google ने घोषणा की है कि वह जल्द ही मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों प्लेटफार्मों पर सर्च रिजल्ट के लिए लगातार स्क्रॉलिंग की पेशकश बंद कर देगा, इसके बजाय पेज बाय पेज लुकअप फॉर्मेट मिलेगा.

Google ने पहली बार 2021 में मोबाइल पर लगातार सर्च रिजल्ट पेश किया और एक साल बाद इसे डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध करवाया गया. हालांकि, अब इसे कथित तौर पर बंद किया जा रहा है. सर्च इंजन लैंड की रिपोर्ट के अनुसार, टेक दिग्गज इस फीचर बंद कर रहा है और इसके बजाय सर्च बाय पेज फॉर्मेट को जगह मिलेगी. Google के एक स्पोक्स र्सन ने कथित तौर पर कहा कि यह फीचर आज से डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म के लिए बंद हो जाएगा, जबकि इसे आने वाले महीनों में मोबाइल डिवाइस पर भी बंद किया जाएगा.

इस तरह से नजर आएगा पेज

लगातार सर्च की जगह पर डेस्कटॉप यूजर्स को अब Google लोगो के नीचे अगले ऑप्शन के बाद पेज नंबर नजर आएगा. मोबाइल डिवाइसेज पर एक से ज्यादा रिजल्ट ऑप्शन पेश किए जाने की संभावना है जो अगले सर्च रिजल्ट पेज को लोड करेगा. रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स को हर 10 सर्च रिजल्ट के बाद अगले पेज पर जाना होगा. Google ने कथित तौर पर कहा कि सर्च रिजल्ट ऑटोमैटिक तौर पर लाने से सर्च इंजन के साथ बेहतर रिजल्ट नहीं मिला. कंपनी ने कहा कि “यह बदलाव सर्च कंपनी को उन रिजल्ट को ऑटोमैटिक तौर पर लोड करने के बजाय, जिन्हें यूजर्स ने रिक्वेस्ट नहीं किया है, ज्यादा सर्च पर तेजी से सर्च रिजल्ट प्रदान करने की सुविधा देने के लिए है.”

ये भी पढ़ें: क्या होता है Digital Arrest? देश के कई राज्यों से सामने आ रहे मामले, जानें इससे कैसे बचे रहेंगे आप

Google सर्च बीते कुछ हफ्तों से खबरों में है कि सर्च इंजन ने अपने प्लेटफॉर्म पर कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स पेश किए हैं जो कि क्विक और बेहतर सर्च रिजल्ट का वादा करते हैं. हालांकि, हाइलाइट किए गए फीचर्स में से एक, जिसे एआई ओवरव्यू के तौर पर जाना जाता है, ने गलत और कुछ हद तक अजीब जानकारी देना शुरू कर दिया, जिनमें से कुछ संदिग्ध सर्च रिजल्ट पर बेस्ड थीं. Google ने दावा किया कि AI ऑवरव्यू सिर्फ टॉप वेब रिजल्ट की जानकारी दिखाता है. सर्च टूल की खामी की वजह कंटेंट को फिल्टर करते हुए सामने आने वाली दिक्कतें थी. तब से इस फीचर को काफी हद तक कम कर दिया गया है. एक रिपोर्ट से पता चला है कि यह सिर्फ 15 प्रतिशत सर्च क्वेरी के लिए नजर आ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची AISA अध्यक्ष; नेहा बोरा ने पुलिस पर लगाया आरोप

दिल्ली पुलिस के बॉन्ड नोटिस के खिलाफ AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली हाईकोर्ट का…

11 minutes ago

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: नेपाल भागने की फिराक में थे तीनों शूटर, कोटा में धरे गए आरोपी

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य…

26 minutes ago

लालकृष्ण आडवाणी पर अस्पताल से आया अपडेट, IP अपोलो ने क्या कहा?

Lal Krishna Advani Health Update: लाल कृष्ण आडवाणी को छाती में संक्रमण के चलते इंद्रप्रस्थ…

40 minutes ago

13 कट्ठा जमीन के खातिर बरसाई थी गोलियां! कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा गया रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या का आरोपी

Ara Customs Officer Murder: भोजपुर जिले के आरा शहर में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी राम कुमार…

47 minutes ago

एक जुगाड़ से कैसे बचे 75+ लोग? अटल आवास में भीषण आग से बिलासपुर में हड़कंप

Bilaspur Atal Awas Fire News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आने वाले सरकंडा इलाके में…

54 minutes ago