मुख्तार अब्बास नकवी.
Mukhtar Abbas Naqvi: पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और टीएमसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी गुमराही गिरोह के सदस्य हैं।
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को हम सामंती सुल्तान कहते हैं। ऐसे में सामंती सुल्तान और समाजवादी टीपू झूठ के झाड़ से सच के पहाड़ पर हमला करने के हिस्ट्रीशीटर बन गए हैं। इनके हमले से ना तो नरेंद्र मोदी और ना ही भारतीय जनता पार्टी पर कोई असर पड़ता है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी या भारतीय जनता पार्टी देश के संविधान, देश के लोकतंत्र, जनतंत्र, संविधान व पंथ निरपेक्षता के लिए जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी से ज्यादा ईमानदार और संकल्पबद्ध होकर काम कर रहे हैं। इसके लिए राहुल गांधी या फिर समाजवादी पार्टी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर पूर्व मंत्री ने कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने पर यकीन करती है। भाजपा ने मजबूती के साथ समावेशी विकास और सशक्तिकरण के संकल्प को पूरा किया है। समाज के किसी वर्ग के प्रति अस्पृश्यता और छुआछूत का व्यवहार ना देश और ना मुसलमानों के हित में है।
आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा देश, चुनाव का देश है, देश के किसी ना किसी हिस्से में हर दो महीने में चुनाव होते रहते हैं। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक देश एक चुनाव की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। एक देश, एक चुनाव देश के लोकतंत्र और जनतंत्र के हित में है।
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…