Birth Certificate Online Apply 2026: अगर आपके घर में नन्हा मेहमान आया है, तो सबसे पहली फिक्र उसके कागजात, खासकर ‘जन्म प्रमाण पत्र’ बनवाने की होती है. पहले के समय में लोग इसके लिए नगर निगम या तहसील के चक्कर काट-काट कर थक जाते थे, लेकिन अब वक्त बदल चुका है. साल 2026 के नए सरकारी नियमों ने इस पूरी प्रक्रिया को इतना आसान बना दिया है कि अब आप बस 5 मिनट में अपने मोबाइल फोन की मदद से आवेदन कर सकते हैं.
चाहे बच्चे का स्कूल में एडमिशन कराना हो, पासपोर्ट बनवाना हो या उसका बैंक खाता खोलना जन्म प्रमाण पत्र के बिना आज के दौर में कुछ भी मुमकिन नहीं है. आइए जानते हैं कि सरकार ने इस व्यवस्था में क्या बड़े बदलाव किए हैं और आप कैसे घर बैठे इसे हासिल कर सकते हैं.
रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया की ओर से हाल ही में सभी राज्यों को कड़े निर्देश दिए गए हैं. अब माता-पिता को बच्चे के जन्म के बाद दफ्तरों के बाहर लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. नए नियमों के मुताबिक, बच्चे के जन्म के बाद जैसे ही आप अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे, अस्पताल प्रशासन को जन्म प्रमाण पत्र की प्रक्रिया वहीं से शुरू करनी होगी. यह उन करोड़ों लोगों के लिए बड़ी राहत है जो कागजों के फेर में महीनों परेशान रहते थे.
अगर आप खुद ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो केंद्र सरकार के CRS पोर्टल के जरिए यह काम चुटकियों में हो जाएगा.
वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप पर crsorgi.gov.in पोर्टल खोलें.
लॉगिन करें: वहां ‘General Public Login’ के विकल्प पर जाएं. अगर आप पहली बार आए हैं, तो अपना मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर एक आईडी बना लें.
डिटेल्स भरें: इसके बाद ‘Apply for Birth Certificate’ पर क्लिक करें. यहां बच्चे का नाम, जन्म की तारीख, जगह और माता-पिता की पूरी जानकारी सही-सही भरें.
डॉक्यूमेंट अपलोड: अस्पताल से मिले डिस्चार्ज पेपर और माता-पिता के आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. ध्यान रखें, अगर आप जन्म के 21 दिनों के भीतर रजिस्ट्रेशन कराते हैं, तो यह प्रक्रिया मुफ्त और बहुत तेज होती है.
सबमिट करें: पूरी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें. वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपका डिजिटल सर्टिफिकेट सीधे आपके ईमेल पर भेज दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता; चांदी की कीमतों में ₹5,000 की भारी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव
अक्सर कई बार लोग किसी कारणवश 21 दिनों के अंदर रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाते. ऐसे मामलों के लिए अब ऑनलाइन एफिडेविट अपलोड करने की सुविधा दी गई है. अप्रैल 2026 के अपडेट के बाद अब देरी वाले मामलों को भी डिजिटल तरीके से ही सुलझाया जा रहा है, ताकि भ्रष्टाचार और बिचौलियों की गुंजाइश खत्म हो सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…